आज से 4 राशियों की लाइफ में खूब होगा आनंद, सूर्य गोचर से चमकेगा भाग्य
Horoscope Surya Rashifal Sun Transit 2026 : मंगल के चित्रा नक्षत्र में सूर्य 24 अक्टूबर की दोपहर तक विराजमान रहने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है।
दीपके का हिरासत वाला डेढ़ मिनट का VIDEO:दादी के निधन की खबर सुनकर सिर पकड़ा, पानी नहीं पिया; पुलिस बोली- मदद चाहिए तो इनकार किया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस की हिरासत वाला 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दिल्ली पुलिस ने जारी किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब दीपके को उनकी दादी के निधन की खबर पता चली। वो सिर पर हाथ रखकर दुख जताने लगे। पुलिस अधिकारी ने उनको पानी ऑफर किया लेकिन दीपके ने नहीं पीया। अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार सुबह फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा किया गया। इसके बाद दीपके नागपुर अपने घर रवाना हो गए। सबसे पहले दीपके की हिरासत वाला वीडियो देखें… दीपके-पुलिस के बीच बातचीत को सिलसिलेवार पढ़िए... अभिजीत दीपके एक कुर्सी पर बैठे थे। एक महिला पुलिसकर्मी आई उन्होंने दीपके को बताया कि आपकी दादी का निधन हो गया है। यह सुनते ही दीपके सिर पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं। दूसरा पुलिस अधिकारी उन्हें पानी की बोतल ऑफर करता है लेकिन दीपके नहीं लेते। फिर पुलिस अधिकारी: सर आपने क्या सोचा है। अगर आपको उनके अंतिम संस्कार में जाना है तो जो भी ट्रांसपोर्ट हो सके, बस, ट्रेन, या फ्लाइट वो हम आपको अरेंज करवा देंगे। दीपके: नहीं, ऐसे ही ठीक है। अधिकारी: मतलब आप नहीं जाएंगे? दीपके: मैं ऐसे ही ठीक हूं। अधिकारी: ठीक है तो दूसरी बात यह है कि अगर आप किसी फैमिली मेंबर्स से बात करना चाहते हैं तो हम अपने फोन से बात करा देंगे। आप नंबर नोट करा दें। दीपके: मुझे नंबर याद नहीं है। पापा से बात नहीं हो पाएगी, उनको बोल दो कि आज ही अंतिम संस्कार कर दें। अधिकारी: ठीक है, अगर आपका फिर मन बदलें तो बता दें। दीपके: ठीक है। CJP बोली- दीपके गुहार लगाते रहे, पुलिस ने नहीं सुना कॉकरोच पार्टी ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके की दादी के निधन की खबर देने के दौरान भी दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि दीपके पुलिस से बार-बार अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। दीपके की मां बोली- बेटा दादी को चेहरा नहीं देख सका अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा- अगर अभिजीत को कल रिहा कर दिया जाता, तो वह आज अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थे। अब वह उनका चेहरा आखिरी बार देख भी नहीं पाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan







