सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट स्टील पॉलिसी रोडमैप, 2047 तक 604 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने ड्राफ्ट नेशनल स्टील पॉलिसी 2047 जारी की है, जिसमें भारत की कच्चे स्टील (क्रूड स्टील) उत्पादन क्षमता को मौजूदा लगभग 220 मिलियन टन से बढ़ाकर 2047 तक 604 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा गया है।
नई नीति में स्टील क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लौह अयस्क तथा कोकिंग कोल की उपलब्धता बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया गया है। स्टील उत्पादन लागत में इन कच्चे माल की हिस्सेदारी 65 से 70 प्रतिशत तक होती है। भारत लौह अयस्क के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर है, लेकिन कोकिंग कोल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है।
ड्राफ्ट नीति के अनुसार, स्टील क्षेत्र में औसत कार्बन उत्सर्जन तीव्रता को मौजूदा 2.54 टन कार्बन डाइऑक्साइड प्रति टन क्रूड स्टील से घटाकर 2047 तक 1.54 टन करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य भारत के 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन के उद्देश्य के अनुरूप है।
नीति में अनुमान लगाया गया है कि 2047 तक फिनिश्ड स्टील की मांग बढ़कर 505 मिलियन टन हो जाएगी, जबकि प्रति व्यक्ति स्टील खपत बढ़कर 302 किलोग्राम तक पहुंच सकती है। उत्पादन क्षमता में वृद्धि से स्टील निर्यात में भी 45 मिलियन टन की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
लौह अयस्क की मांग 2025 के 299 मिलियन टन से बढ़कर 2047 तक 772 मिलियन टन होने का अनुमान है। इसे देखते हुए सरकार ने विदेशी खदानों और संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क भंडार सुरक्षित करने के साथ घरेलू आपूर्ति और परिवहन अवसंरचना को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा है।
नीति में स्लरी पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया है। इन पाइपलाइनों के माध्यम से लौह अयस्क को पानी के मिश्रण के रूप में परिवहन किया जाता है, जिससे सड़क और रेल परिवहन पर निर्भरता कम करने तथा लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने में मदद मिलती है।
वहीं, कोकिंग कोल की मांग के 236 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। चूंकि भारत अपनी 92 प्रतिशत कोकिंग कोल जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है, इसलिए नीति में घरेलू खनन बढ़ाने, कोल वॉशरी का विस्तार करने, दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते करने और एआई की मदद से कोयले के बेहतर मिश्रण तैयार करने पर जोर दिया गया है।
मैंगनीज, चूना पत्थर और अन्य महत्वपूर्ण कच्चे माल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष रणनीति अपनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
नीति में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, स्क्रैप आधारित स्टील उत्पादन बढ़ाने, हाइड्रोजन आधारित तकनीकों को अपनाने और कार्बन कैप्चर तकनीक के इस्तेमाल का भी रोडमैप दिया गया है। इन उपायों को क्षमता विस्तार के साथ-साथ लागू करने पर जोर दिया गया है, ताकि उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किए जा सकें।
ड्राफ्ट नीति में स्टेनलेस स्टील और स्पेशियलिटी स्टील जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि आयातित तकनीक और कच्चे माल पर निर्भरता कम की जा सके।
स्टील की गुणवत्ता सुधारने के लिए भारतीय मानकों और गुणवत्ता मूल्यांकन तंत्र को मजबूत बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। साथ ही डिजिटल परिवर्तन को भविष्य की प्राथमिकता बताया गया है।
इसमें डिजिटल अवसंरचना, साझा डेटा मानकों, इंडस्ट्री 4.0, विश्वसनीय एआई और स्वचालित उत्पादन प्रणालियों को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।
सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में कच्चे माल के स्रोतों में विविधता लाने, स्टील व्यापार बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक और उपभोक्ता देश है। ड्राफ्ट नीति के अनुसार, भारत अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाकर स्टील क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम करेगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के अवतार में यश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 'रामायण पार्ट 1' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू की जाएगी। नवरात्रि पर पोस्टर के साथ लिखा- 'यह राम के युग का आरंभ है' फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने टैगलाइन दी- "यह राम के युग का आरंभ है"। रिलीज किए गए पोस्टर में आगे की तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में यश का रावण अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में किरदारों के कॉस्ट्यूम और विस्तृत सेट की झलक देखने को मिल रही है। 5 भाषाओं और IMAX फॉर्मेट में होगी रिलीज 'रामायण' को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रूपांतरण प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स इस फिल्म को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को आएगा, जबकि इसका दूसरा भाग यानी 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फिल्म रामायण के अन्य नए पोस्टर देखिए- रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही है 'रामायण' नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस इस फिल्म को बना रही है। मनोरंजन जगत में यह विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' और 'DNEG' के साथ मिलकर कर रही है। DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे। देखें ट्रेलर की झलक-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









