रायबरेली में गंगा एक्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को कुचला, 4 की मौत
UP Road Accident: रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को टक्कर मार दी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के करीब हुआ. यहां पर एक आयोजन हुआ था. इसके बाद लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे.
पुलिस के मुताबिक ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. तब तक रश्मी (14) और आसमा (22) की की मौत हो चुकी थी.
कार छोड़ मौके से फरार चालक
पुलिस के अनुसार, हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हो गए. इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. उसे पकड़ने का प्रयास हो रहा है.
चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की वजह से हुई. इस हादसे में चार की मौत और चार घायल बताए गए हैं. चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है.
Breaking News Today Live Updates: उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
Breaking News Today LIVE Updates: आज 9 फरवरी 2026 और दिन सोमवार है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुद्दों पर हलचल बनी हुई है. जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन को चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है. उनकी जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई भी दी. उधर ग्रीनलैंड में फ्रांस और कनाडा ने वाणिज्य दूतावास खोलकर आर्कटिक क्षेत्र में कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है, जिसे ट्रंप के बयानों के बाद बढ़े तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल टीएमसी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र में योगी सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी. इसके अलावा उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















