बघेलखंडी अंदाज में बनाए खांड वाले पिन्नी के लड्डू, आटा, बेसन, देसी खांड, घी, गोंद और काजू-बादाम जैसे मेवों का संगम
Baghelkhand-Style Khands Pinni Laddus: अगर घर में अचानक मीठा खाने का मन हो और बाजार की मिठाई के बजाय कुछ देसी बनाना चाहते हैं, तो बघेलखंडी अंदाज के खांड वाले पिन्नी के लड्डू अच्छा विकल्प हैं. इन्हें आटा, बेसन, देसी खांड, घी, गोंद और काजू-बादाम जैसे मेवों से तैयार किया जाता है. स्वादिष्ट होने के साथ ये ऊर्जा देने वाले पारंपरिक लड्डू हैं, जिन्हें घर में आसानी से बनाया जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीना द्विवेदी ने बताया कि बघेलखंड में सर्दियों की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है. यहां महिलाएं घर पर पिन्नी के लड्डू बनाती हैं और ठंड के मौसम में इन्हें ऊर्जा देने वाले पारंपरिक आहार के रूप में खाती हैं. इन लड्डुओं की खासियत इनका देसी स्वाद और पौष्टिक सामग्री है.
बस्तर की देसी रसेदार सब्जी का स्वाद है खास, रखियां बड़ी, आलू-बैंगन और मूंगा से मिनटों में करें तैयार
बस्तर क्षेत्र में रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा की देसी रसेदार सब्जी को काफी पसंद किया जाता है. इस सब्जी को बनाने में ज्यादा झंझट नहीं होता है और यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसे मिट्टी के बर्तन में आग पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.इस सब्जी को बनाने के लिए रखियां बड़ी 2, कटे हुए आलू 2, कटे हुए बैंगन 2, कटी हुई मूंगा 2, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 मिर्च की आवश्यकता होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









