'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?', राजपाल यादव ने नवरात्रि में उठाया बड़ा सवाल, समाज को याद दिलाई जिम्मेदारी
मशहूर एक्टर राजपाल यादव ने नवरात्रि के पावन पर्व के बीच महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने समाज से तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हमारे देश में हर बेटी सच में सुरक्षित है?. राजपाल यादव का मानना है कि अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को पूजना और देवी मां की भक्ति करना तभी सही मायनों में सार्थक होगा, जब हम हर महिला को समाज में वही मान-सम्मान और सुरक्षा देंगे.
'हनुमान अंश' ही नहीं, 51 साल पहले एक धार्मिक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा, थिएटर बन गए थे मंदिर
धार्मिक फिल्मों का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है.ये साल 2026 में आई 'हनुमान अंश' से साबित कर दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से न सिर्फ लोगों को हैरान किया, बल्कि मेकर्स के भी होश उड़ा रखे हैं.लेकिन 51 साल पहले भी एक फिल्म आई थी, जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वो फिल्म है, 'जय संतोषी मां'. साल 1975 में आई इस फिल्म में लोगों ने थिएटर में आरती करना और प्रसाद बांटना शुरू कर दिया था. लोग थिएटर के बाहर जूते उतारकर जाने लगे थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







