सात साल तक अटका रहा फेमस गाना ब्रीथलेस:बड़े गायक-संगीतकारों ने किया मना, जावेद अख्तर ने बताया फिर कैसे बना यह गाना
गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में बताया कि मशहूर इंडिपेंडेंट ट्रैक ब्रीथलेस का कॉन्सेप्ट उनके दिमाग में आने के बाद करीब सात साल तक किसी संगीतकार या म्यूजिक कंपनी का सपोर्ट उन्हें नहीं मिला था। गौरतलब है कि ब्रीथलेस सिंगर-कंपोजर शंकर महादेवन के आज तक के सबसे फेमस गानों में से एक है। इसे जावेद अख्तर ने लिखा था और इसका कॉन्सेप्ट भी उन्होंने ही सोचा था। ब्रीथलेस को लेकर वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया, "यहां तक कि सबसे बड़े शास्त्रीय गायक और संगीतकारों ने भी कहा कि हम ऐसा गाना नहीं बना सकते। जब वे कहते थे कि इसे गाने का रूप नहीं दे सकते, तो मैं उनसे धुनें मांगता था और कहता था कि बाकी काम मैं कर लूंगा। सब लोग बस मुस्कुरा देते थे, इसे एक दिलचस्प विचार कहते थे, लेकिन कोई भी साथ जुड़ने की हिम्मत नहीं करता था।" जावेद अख्तर ने आगे कहा कि यह गाना पूरे सात साल तक अटका रहा और जब मैं सात कहता हूं, तो मेरा मतलब सात ही है, न पांच, न छह। मैं सबसे मिला, लेकिन नाम लेना शर्मनाक होगा। शंकर नहीं मिलते तो ब्रीथलेस बनता नहीं: जावेद अख्तर बता दें कि पूरे सात साल बाद जावेद अख्तर की मुलाकात शंकर महादेवन से हुई और उन्होंने उन्हें यह आइडिया सुनाया, जिन्होंने तुरंत हामी भर दी। जावेद अख्तर ने कहा, "यह मेरी किस्मत थी। अगर मेरी मुलाकात शंकर से नहीं हुई होती तो क्या होता? मैं आज भी ‘ब्रीथलेस’ को बिना बने ही लेकर बैठा होता। मैं यह मान लेता कि यह एक खराब आइडिया था, क्योंकि अगर हर कोई किसी चीज को ठुकरा रहा है तो उसमें कोई न कोई कमी तो होगी।" इस पर शंकर महादेवन ने कहा, “ब्रीथलेस के मामले में मार्केटिंग डिपार्टमेंट गाना या वीडियो रिलीज करने को तैयार नहीं था। उन्हें गाने पर भरोसा नहीं था। इसे लेकर बहस भी हुई।” इस पर जावेद अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस विवाद की बातें बहुत शर्मनाक हैं। वे मुझसे पूछते थे कि इसे गाएगा कौन? कोई इसे गा नहीं सकता। यह गाना लोकप्रिय कैसे होगा?”
परीक्षा पे चर्चा- 9वें एडिशन का दूसरा एपिसोड आज आएगा:पहले एपिसोड में PM मोदी ने स्टूडेंट्स से कविता सुनीं, स्वदेशी अपनाने की सलाह दी थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात करेंगे। एपिसोड सुबह 10 बजे टेलिकास्ट होगा। 6 फरवरी को पहले एपिसोड में मोदी ने दिल्ली स्थित पीएम आवास पर बच्चों से चर्चा की थी। असम के गमछे पहने थे और उनके सवालों के जवाब भी दिए थे। पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को विदेशी चीजें छोड़कर स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी थी। साथ ही उनसे कहा था कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं। 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए थे। पहले एपिसोड की चर्चा की 5 बड़ी बातें… परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स... ‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करना, उन्हें मोटिवेशन देना और परीक्षा को फेस्टिवल की तरह लेने का संदेश देना था। पहला एडिशन 16 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। 8वें एडिशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। इसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से थे। इस चर्चा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था। 2018 में पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार प्रतिभागी थे, जो 2025 में 8वें एडिशन तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया था। --------------------- पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM की 'परीक्षा-पे चर्चा' में पहुंची चंडीगढ़ की अनन्या: बोलीं- AI मेरा फेवरेट, मोदी बोले- ये एक हेल्प लेकिन हमें गोल तक नहीं पहुंचा सकता चंडीगढ़ की सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरकर चुनी गई अनन्या ने न सिर्फ कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि पीएम को अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके भी भेंट किया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















