Akhilesh Yadav Controversial Statement:बयान देकर बुरी तरह घिरे अखिलेश यादव! | UP People
Akhilesh Yadav Controversial Statement:बयान देकर बुरी तरह घिरे अखिलेश यादव! | UP People उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर एक बार फिर सियासत को गरमा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान इन दिनों राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है और इसे लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी ने उनपर जोरदार हमला बोल दिया है। #AkhileshYadav #UPPolitics #BJPVsSP #UttarPradesh #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
दिल्ली में पहली बार Gen-Z, Gen-Alpha को जोड़ने के लिए रामलीला में होगी भजन क्लबिंग, क्विज कॉन्टेस्ट का भी होगा आयोेजन
नई दिल्ली, लाल किले के सामने 1958 से निरंतर रामलीला मंचन कर रही नव श्री धार्मिक लीला कमेटी (पंजीकृत) इस वर्ष कई नई हाईटेक तकनीकों का प्रयोग करेगी. रामलीला में विशाल एल.ई.डी. स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर अधिक से अधिक रामभक्त रामायण के प्रसंगों के दृश्यों का साक्षात लीला के साथ आनंद ले सकेंगे. विभिन्न प्रसंगों को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अतिरिक्त रावण–जटायु का हवाई युद्ध और मायावी राक्षसों के संहार की लीला का प्रदर्शन भी हाईटेक होगा. लीला में तीनों लोकों से मेघनाथ भगवान लक्ष्मण के साथ युद्ध करेंगे. सीता स्वयंवर के लिए हाईड्रोलिक मंच निर्मित किया जाएगा.
रामलीला में खास होंगी ये चीजें
हनुमान जी वायु मार्ग से संजीवनी बूटी लाएंगे. भगवान राम का राक्षसों के साथ मायावी युद्ध होगा, जिसमें भगवान राम द्वारा अग्निबाण एवं वर्षा बाण चलाए जाएंगे. इस बार लीला में कुछ नए प्रसंग दिखाए जाएंगे. इस वर्ष हमारे यहां झांकी की प्रधानता रहेगी, जिसमें संगीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रसंगों को दर्शाया जाएगा. कुछ नए प्रसंग भी दिखाए जाएंगे, जैसे कि शूर्पणखा का चरित्र, सीता जी की अग्नि से उत्पत्ति, भगवान राम के जन्म के मुख्य कारण आदि.
लीला में मशहूर डिजाइनरों द्वारा भगवान की पोशाक डिजाइन कराई गई है. इस वर्ष मंच चार मंजिला होगा. फिल्मों और हिंदी धारावाहिकों के सेट डिजाइनरों को लीला के मंच की साज-सज्जा के लिए नियुक्त किया गया है. मंच पर इस बार विभिन्न सीरीज के माध्यम से एल.ई.डी. लाइट लगाई गई हैं. लीला में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं. सभी जगहों पर CCTV Camera से निगरानी रखी जाएगी. लीला में सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा, जिस पर रामभक्त आकर अपनी सेल्फी का आनंद ले सकेंगे. लीला में आने वाले रामभक्तों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है. लीला में इस बार दिल्ली विश्व मैत्री द्वारा रामायण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें लक्ष्मी गर्ल्स स्कूल की चार सौ छात्राएं हिस्सा लेंगी.
यह जानकारी लीला कमेटी के सचिव प्रकाश बाराठी ने पदाधिकारियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में दी. कमेटी के चेयरमैन अनिल गुप्ता ने बताया लीला के मुख्य द्वारों को बंद्रीनाथ धाम जैसा लुक दिया गया है. हमेशा हम लीला को बहुत ही सात्विक तरीके से प्रस्तुत करते हैं. उसी का नतीजा है कि हमारी रामलीला में हर बार दिल्ली के हर कोने से हजारों लोग लीला देखने आते हैं.
राम बारात का भव्य आयोजन होगा- कमेटी प्रधान
कमेटी के प्रधान हरि चंद अग्रवाल ने बताया लीला में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष स्टेज को एकदम नया लुक दिया गया है. कलाकारों की पोशाक भी आकर्षक रंगों में दिखाई देगी. राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा और चारों भाइयों का विवाह दिखाया जाएगा. राम बारात को एक राजसी विवाह का रूप दिया जाएगा, जिसे हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे के साथ ग्राउंड में निकाला जाएगा. उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस बार सीता स्वयंवर हाईड्रोलिक मंच पर होगा. उस दौरान मनमोहक आतिशबाजी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी.
कमेटी के महासचिव जगमोहन गोटेवाला ने बताया कि दिल्ली में पहली बार किसी रामलीला में (Gen-Z or Gen-Alpha) नई पीढ़ी को राम के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने के लिए एक अनोखी पहल की है. रविवार 11 अक्टूबर को सायं 7.30 बजे से Bhajan Express के सुप्रसिद्ध गायक अनिकेत प्रसन्ना और युक्ति शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. दशहरे वाले दिन 20 अक्टूबर 2026 को समय 8.30 बजे सुप्रसिद्ध गायक गीतांजलि राय द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है.
लीला में इस बार लीला अवलोकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है. केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री समेत अनेक गणमान्य नेतागण लीला का अवलोकन करने हेतु पधारेंगे. लीला में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ए.सी. फूडकोर्ट बनाया जाएगा, जिसका नाम अवध बाजार रखा जाएगा. जिसमें पुरानी दिल्ली के करयवाता कैटरर्स हिस्सा लेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. हमारी एक कोर-कमेटी भी व्यवस्था पर निरंतर नजर रखेगी.
कमेटी के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया हमारी लीला पुरानी दिल्ली की प्राचीन रामलीला है. हर साल लीला का मंचन वही रहता है, लेकिन हम हर वर्ष उसे नया रूप देने का प्रयास करते हैं, जिससे दर्शक अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपरा का स्मरण कर सकें और उन्हें कुछ नया देखने को मिल सके.
स्क्रीन से संस्कार तक
नव धार्मिक लीला कमेटी द्वारा युवाओं को भारतीय संस्कृति, रामायण और प्रभु राम के आदर्शों से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष ऑनलाइन मेगा क्विज़ कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाएगा. इस अनूठी पहल के माध्यम से Gen-Z और Gen Alpha को डिजिटल माध्यम से रामायण से जुड़े रोचक सवालों के जवाब देने का अवसर मिलेगा. आज की युवा पीढ़ी जहाँ मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया से जुड़ी है, वहीं इस पहल के जरिए तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
ऑनलाइन क्विज़ के माध्यम से युवा मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और रामायण के प्रसंगों के बारे में अपना ज्ञान भी बढ़ा सकेंगे. कमेटी का उद्देश्य है, युवाओं को केवल रामलीला दिखाना ही नहीं, बल्कि उन्हें रामायण की कथा, उसके मूल्यों और प्रभु राम के आदर्शों से सक्रिय रूप से जोड़ना. ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक लीला को पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा. युवाओं में सबसे लोकप्रिय Instagram पर रील अपलोड की जाएगी. लीला के लिए Invitation भी बनाए गए हैं.
कमेटी के निर्माण मंत्री अशोक मित्तल ने बताया कि हमारी रामलीला में भव्य राम दरबार लगाया जाएगा, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी तथा लीला में आने वाले लोग भगवान का आशीर्वाद ले सकें. लीला के पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मचान बनाए गए हैं, जिस पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होंगे. लीला के मंच पर दो विशाल LED Screen लगाई जाएंगी. लीला का मंच इस बार 120 Feet का होगा. सभी सेट नए लगाए जाएंगे. लीला के मंच को प्रतिदिन नवीन रूप दिया जाएगा. लाइटिंग एवं साउंड का भी इस बार आधुनिकीकरण किया गया है. मंच पर विशेष LED Lights लगाई जाएंगी और आधुनिक तरीके का Sound System भी लगाया जाएगा.
लीला में कुछ नए प्रसंग भी जोड़े गए हैं- ओम प्रकास तायल
लीला मंत्री ओम प्रकाश तायल ने बताया लीला में पहले दिन गणेश पूजन के साथ लीला का शुभारंभ होगा. इस वर्ष भी लीला का मंचन अनिमेष शर्मा रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान द्वारा किया जाएगा. लीला में कुछ नए प्रसंग भी जोड़े गए हैं. इसके अतिरिक्त सीता स्वयंवर के दिन हमारा मंच पौराणिकता और आधुनिकता के समावेश से सुसज्जित रहेगा, जिसमें हाईड्रोलिक आदि स्पेशल इफेक्ट जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग विशेष आकर्षण रहेगा.
लंका दहन के दिन हनुमान जी का विराट रूप, नौमी के दिन रावण का विकराल और मायावी रूप, जिसमें रावण अपनी सभी शक्तियों का आह्वान करते हुए अपने दस शीशों का प्रदर्शन करेगा, मुख्य आकर्षण रहेगा. प्रचंड के दौरान भगवान शिव और मां काली के रौद्र रूप का नृत्य-नाटक मुख्य आकर्षण रहेगा. दशहरे पर रावण द्वारा लक्ष्मण को शिक्षा देने का मार्मिक प्रसंग आदि दिखाए जाएंगे. इस बार लीला में कई हाईटेक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा. लीला में होने वाले युद्ध को हाईटेक बनाने के लिए कई नामी कंपनियों की मदद ली गई है, जिससे उसका प्रदर्शन वास्तविक लगे. इस बार मंच को भी भव्य रूप दिया गया है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमी के दिन माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
News Nation









