CG Cabinet: पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदला, पढ़ें छत्तीसगढ़ कैबिनेट के फैसले
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार, 11 अक्टूबर को मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। बता दें कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में निरंतर 25 वर्षों की सेवा यात्रा पूर्ण की है। इस ऐतिहासिक अवसर को देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। आज कैबिनेट बैठक में हमने प्रधानमंत्री की इस गौरवशाली सेवा यात्रा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हम उनके कर्मयोग, जनसेवा और दूरदर्शी नेतृत्व का हृदय से अभिनंदन करते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए शासन में तकनीक, जनसंवाद और परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया, जो आगे चलकर सुशासन के ‘गुजरात मॉडल’ के रूप में पूरे देश में अपनाया गया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में वे सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण तथा देशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित हैं। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक पटल पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ वे निरंतर राष्ट्र निर्माण और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय –
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।
#अग्निवीर #रोजगार #युवासशक्तिकरण #Chhattisgarh #Agniveer #Agniveer #Employment #YouthEmpowerment #CabinetDecision
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 11, 2026
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा।
#जनजातीयविकास #आदिवासीविकास #Chhattisgarh #CabinetDecision #TribalDevelopment #TribalWelfare #Governance https://t.co/uKGM2r73fW
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 11, 2026
खरगोन में घर की बागड़ में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 100 हरे पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्त्तार
मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की जब्ती कर तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है। ताजा मामला खरगोन से सामने आया हैं जहां पुलिस ने रविवार को गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार, पुलिस ने जिले के बिस्टान स्थित खेरकुंडी के पिछला फाल्या में एक घर के पास बाड़ में उगाये गये करीब 100 हरे पौधे जब्त किये हैं। जिनका वजन करीब 60 किलो एवं अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
घर की बाड़ में उगा रखे थे गांजे के पौधे
जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पास गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई एवं रणनीति तैयार कर मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने घर एवं आसपास तलाशी ली और पाया कि घर के बाड़ में गांजे की खेती की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सभी गांजे के हरे पौधे जब्त किये।
बता दें कि पुलिस ने जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने गांजे की खेती की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है एवं आगे की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान खेरकुंडी निवासी गनदास पिता प्रताप डावर के रूप में हुई है।
आलीराजपुर में भी पकड़ी गई गांजे की खेती
बता दें कि आलीराजपुर में भी गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छोटा इटारा के दुडवा फलिया में पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों में अचानक दबिश देकर भारी मात्रा में उगाए जा रहे गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों खेतों से कुल 2070 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किये हैं। जिनका वजन करीब 2 टन एवं अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








