Responsive Scrollable Menu

खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, इमरान खान की पार्टी की सरकार पर गिरी गाज

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार को बर्खास्त कर दिया है। प्रांत में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती आतंकी घटनाओं का हवाला देते हुए इमरजेंसी लागू की गई है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संविधान के अनुच्छेद 232(1) और 234(1) के तहत इमरजेंसी की घोषणा जारी की।

मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को पद छोड़ने होंगे

राष्ट्रपति की घोषणा में प्रांत में बढ़ते आतंकी हमलों और संवैधानिक व्यवस्था के ठप होने का हवाला दिया गया है। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री, प्रांतीय मंत्रियों, सलाहकारों, विशेष सहायकों और महाधिवक्ता को तुरंत अपने पद छोड़ने होंगे।

इसे भी पढ़ें: ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

इमरान खान की रिहाई के लिए निकाला जा रहा था मार्च

खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लगाने का फैसला ऐसे समय आया है, जब मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च के जरिए इमरान खान की रिहाई और उन्हें उचित इलाज देने की मांग की जा रही है।

यह मार्च 4 अक्टूबर को लक्की मरवत से शुरू हुआ था और अब तक प्रांत के कई जिलों से गुजर चुका है। शनिवार, 10 अक्टूबर को सोहेल अफरीदी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान 73 साल के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वह 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने से जुड़े आरोपों सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Continue reading on the app

CG Crime News: मां की मौत का बदला लेने के लिए पड़ोसी बना कातिल! बुजुर्ग दंपती को कुल्हाड़ी-हंसिए से काट डाला, छत्तीसगढ़ के इस जिले में सनसनीखेज वारदात

मां की मौत का बदला लेने के लिए पड़ोसी बना कातिल! बुजुर्ग दंपती को कुल्हाड़ी-हंसिए से काट डाला, Neighbor Turns Murderer to Avenge Mother's Death

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs AUS A: क्लीन स्वीप से बची इंडिया ए… शेडगे-विप्रज के दम पर मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रनों से रौंदा

India A vs Australia A: इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 49 रनों से हरा दिया. इस मैच में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम भारत की जीत के हीरो रहे. Sun, 11 Oct 2026 17:26:36 +0530

  Videos
See all

अक्टूबरफेस्ट: आखिर कितनी बीयर पी जाते हैं लोग? [Oktoberfest: Consumption if beer] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:05:19+00:00

हूतियों ने मचाई खूनी तबाही... बिछा दी लाशें | Yemen War | Houthi Attack | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers