Responsive Scrollable Menu

'रास्ता छोड़ो, अध्यक्ष जी आ रहे हैं' पर भड़कीं ममता चौधरी, लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में जमकर चले जूते

Congress Workers Clash: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए. मौका था नए नेतृत्व के स्वागत और पदभार ग्रहण का, लेकिन उत्साह का यह माहौल कुछ ही मिनटों में तीखी तनातनी, धक्का मुक्की और हंगामे में बदल गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला कांग्रेस से जुड़ी नेता ममता चौधरी के समर्थकों के बीच यह विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई और जूते लहराने तक पहुंच गई. इस पूरे वाकये ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं को असहज कर दिया और कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

नए नेतृत्व की ताजपोशी का था कार्यक्रम

दरअसल, लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. नए पदाधिकारियों के स्वागत के लिए प्रदेश भर से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए थे. कार्यालय परिसर पूरी तरह से भरा हुआ था और चारों तरफ नारे बाजी चल रही थी. पार्टी इस आयोजन के जरिए संगठन में नई ऊर्जा भरने का संदेश देना चाहती थी, लेकिन तभी अचानक स्थिति अनियंत्रित हो गई.

'कौन अध्यक्ष?' कहते ही भड़क उठा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने कार्यकर्ताओं के साथ दफ्तर के अंदर दाखिल हो रहे थे. परिसर में भारी भीड़ होने की वजह से रास्ता संकरा हो गया था. इसी दौरान अजय राय के साथ चल रहे समर्थकों ने आगे खड़े लोगों से हटने का अनुरोध करते हुए कहा कि 'सामने से रास्ता छोड़ दीजिए, अध्यक्ष जी निकल रहे हैं.' वहां मौजूद ममता चौधरी और उनके साथियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सवाल दाग दिया कि 'कौन अध्यक्ष? अब तो नए अध्यक्ष आ चुके हैं.' इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.

गाली गलौज के बाद लहराए गए जूते

देखते ही देखते यह कहासुनी तीखी बहस और फिर खुली लड़ाई में तब्दील हो गई. अजय राय गुट का आरोप है कि ममता चौधरी और उनके लोगों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बेहद अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया. अपने नेता के लिए अपशब्द सुनते ही अजय राय के समर्थक गुस्से से भर गए और उन्होंने ममता चौधरी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. विरोध इतना उग्र हो गया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में जूते उठाकर लहराना शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि इस दौरान दोनों गुटों के बीच धक्का मुक्की हुई और जूते फेंकने की घटना भी घटी.

वरिष्ठ नेताओं तक पहुंची तकरार

हंगामे के बाद अजय राय सीधे मंच और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास पहुंचे. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया. अजय राय ने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ अराजक तत्व जानबूझकर पार्टी के भीतर का माहौल बिगाड़ रहे हैं. ऐसे लोगों की हरकतों से जनता और मीडिया के बीच पार्टी की छवि खराब होती है. उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व से मांग की कि अनुशासनहीनता करने वाली ममता चौधरी को तुरंत कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाए.

पार्टी की साख पर लगा बड़ा झटका

इस अप्रिय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव कर माहौल को शांत कराने की कोशिश की. मंच पर मौजूद नेताओं ने अजय राय को भरोसा दिलाया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. हालांकि, जिस दिन पार्टी अपने नए संगठन की शुरुआत कर रही थी, उसी दिन मुख्यालय के भीतर इस तरह की गुटबाजी और जूता बाजी ने संगठन की अंदरूनी कलह को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है. दफ्तर में मौजूद आम कार्यकर्ता भी इस घटना से हैरान नजर आए.

यह भी पढ़ें: SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक : CM धामी

Continue reading on the app

अनिरुद्धाचार्य क्यों नहीं बने डॉक्टर या इंजीनियर? खुद बताया कैसे चुनी कथा की राह, 30 रुपये फीस वाले स्कूल से जुड़ी है कहानी

Aniruddhacharya Career: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि उनका बचपन खेती-किसानी वाले गांव में बीता, जहां डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पेशों की जानकारी सीमित थी. आर्थिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने पढ़ाई की और सत्यनारायण कथा सुनाने से धार्मिक कथाओं के प्रति रुचि बढ़ी. भागवत सुनाना और समाज की सेवा करना उनका लक्ष्य बन गया.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी मिलने के साथ स्मृति मंधाना की ICC रैंकिंग में भी धमक, वनडे में नंबर-1 के ताज को रखा बरकरार

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है. इसके अलावा भारतीय टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हैं. वहीं, टी20 रैंकिंग की बात करें तो मंधाना 5वें स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी इस फॉर्मेट में टॉप पर काबिज हैं. Tue, 13 Oct 2026 16:18:02 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी को पीयूष गोयल ने कहा कायर #piyushgoyal #rahulgandhi #sircontroversy #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:45:16+00:00

Pilibhit Murder News: यूपी के पीलीभीत में रामलीला बैठक में गोलियों की बौछार! | UP Police | Ramleela #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers