भास्कर अपडेट्स:केरल के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट
मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में 'नो-स्मोकिंग' का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की। केरल के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। STF अफसर ने कहा, "मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।"
कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार को कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 24 घंटों में बांका में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली की गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। मंगलवार के लिए 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों सीवान और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। IMD ने हिमाचल प्रदेश के लिए 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के लिए फ्लैश फ्लड की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बादल फटने से इलाके में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया था। इसके बाद सोमवार को बांदीपोरा में भी एक बादल फटा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















