Responsive Scrollable Menu

अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के दर्शन किए, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या शादी का इशारा किया?

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रिकाबगंज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर शोरूम के उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कंगना ने कहा- अयोध्या में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अब साकार हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताते हुए कहा कि अयोध्या के लोगों को उनकी सेवा का लाभ मिल रहा है। अयोध्या धाम आज विश्वभर में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां रहने वाले लोग धन्य हैं। इस दौरान भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन किए, देखें दो तस्वीरें… इसके बाद रामलला के दर्शन-पूजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं। रामलला को देखकर वे कुछ देर तक भगवान की मनमोहिनी छवि को अपलक निहारती रहीं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामनामा और भगवान का प्रसाद देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने करीब 30 मिनट राम मंदिर में दर्शन और भ्रमण किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन किए। परिवार के साथ एक बार आना पड़ेगा रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा- “रामलला की अयोध्या की पवित्र धरती है, इस पर आने का हमेशा एक सौभाग्य होता है, तभी आप यहां आ सकते हैं। यहां आने पर अत्यंत पावन और दिव्य अनुभूति हुई है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कंगना रनौत ने राम मंदिर के भव्य परिसर की भी सराहना की। उन्होंने कहा- मंदिर परिसर बेहद विशाल और खूबसूरत है। अयोध्या में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव करने के लिए परिवार के साथ कम से कम दो से तीन दिन बिताने चाहिए। तभी यहां की दिव्यता को पूरी तरह महसूस किया जा सकता है। अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा। लखनऊ में राष्ट्रविरोधी साजिशों पर दिया था बयान अयोध्या पहुंचने से एक दिन पहले कंगना रनौत लखनऊ गईं थी। लखनऊ में कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि देश के सामने राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों से देश और नागरिकों को परेशान करने की साजिशें की जा रही हैं। कंगना को रविवार दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। इससे पहले, कंगना 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी। वह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुई थीं। 26 अक्टूबर 2023 को फिल्म तेजस की रिलीज से पहले उन्होंने टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे। कंगना अयोध्या कब-कब पहुंचीं, 3 तस्वीरें देखिए- -------------------- ये खबर भी पढ़ें… झांसी का काली बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला, गिरफ्तार: आर्मी जैसी ड्रेस पहनता, दिव्य दरबार लगाता था; विदेशों से आते थे भक्त झांसी में काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला हिस्ट्रीशीटर निकला है। रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वेश बदलकर मंदिर में रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था। उसके दिव्य दरबार में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। काली सरकार हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला है। 3 साल पहले मारपीट के मामले में पेश न होने पर हरदोई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Why did Trump just call for a 'new president of Ukraine'? | BBC News

US President Donald Trump has said he thinks "it's time for Ukraine to get a new president" as he responded to Volodymyr Zelensky's criticism of the US diesel deal with Russia. The Ukrainian president warned a new deal to release millions of tonnes of Russian diesel into the US would provide Moscow with money to continue its war against his nation, calling it a gift to Russian President Vladimir Putin. Trump told reporters outside the White House on Saturday that Zelensky "wants to make problems for the world" by continuing to authorise attacks on Russian refineries. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Ukraine #US #Russia #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

Smaran Ravichandran: 22 रन पर गिर गए थे 4 विकेट… एक बार फिर संकटमोचक बने स्मरण रविचंद्रन, ठोका यादगार शतक

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले ही दिन कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने एक शानदार पारी खेली और यादगार शतक जड़ा. जिसके चलते उनकी टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर बनाया. Sun, 11 Oct 2026 17:53:23 +0530

  Videos
See all

AAPKA RAJYA: रामलीला समिति की अनूठी पहल, 9 अनाथ कन्याओं के विवाह के लिए देगी ₹1.51 लाख | Amethi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:43:26+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal: Delhi Police ने बताई CJP Protest को परमिशन ना देने की वजह | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers