iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15? यहां किस मॉडल पर मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा, देखें डील
Reliance Digital की Festival of Electronics Sale में Apple iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर खास ऑफर मिल रहे हैं. iPhone 17 (256GB) की इफेक्टिव कीमत ₹68,899, iPhone 16 की ₹65,399 और iPhone 15 की ₹55,399 हो गई है. जानें तीनों iPhone के फीचर्स, ऑफर्स और आपके बजट के हिसाब से कौन-सा मॉडल खरीदना बेहतर रहेगा....
Ujjwala Scheme: दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी सरकार, आज ही कर ले ये काम
Ujjwala Scheme: दीवाली के त्योहार से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, सरकार दीवाली के लिए गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी कर रही है. इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाते हैं. पहला सिलेंडर होली के दौरान और दूसरा दीवाली के लिए दिया जाता है. इससे त्योहार के मौसम में गरीब परिवारों को रसोई के खर्च से राहत मिलती है.
इस बार भी, दीवाली से पहले लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी शुरू हो गई है. आपूर्ति विभाग ने इसके लिए जरूरी काम शुरू कर दिया है. विभाग गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त खेप मंगवा रहा है ताकि सभी पात्र परिवारों को समय पर लाभ मिल सके. जिले में उज्ज्वला योजना के लगभग 58,000 लाभार्थी हैं. इन सभी परिवारों को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाना है. पहले, लाभार्थियों को होली के त्योहार के दौरान भी गैस सिलेंडर दिया गया था. अब, दीवाली के मौके पर दूसरी बार मुफ्त सिलेंडर देने की तैयारी चल रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








