Responsive Scrollable Menu

मुर्शिदाबाद में 11 फरवरी से बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू, हुमायूं कबीर ने विरोध करने वालों को दी खुली चेतावनी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक और अब जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने 11 फरवरी को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करने की घोषणा की है। यह ऐलान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने …

Continue reading on the app

धारकुंडी आश्रम में परमहंस सच्चिदानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM मोहन यादव, सोमवार को आश्रम में होगी समाधि

विंध्य क्षेत्र में शोक की लहर के बीच धारकुंडी आश्रम के संस्थापक परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की पार्थिव देह रविवार को आश्रम पहुंची। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर के बाद अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम परिसर जयघोष और मंत्रोच्चार से गूंज उठा, जब अनुयायियों ने अपने गुरुदेव के दर्शन …

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam: 'बाबर आज़म ने खो दी है पावर...' पोंटिंग ने पूर्व कप्तान को क्यों दी 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने की सलाह

ricky ponting on babar azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म की फॉर्म और उनकी बैटिंग पोजिशन पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बाबर के खेल को लेकर बड़ी टिप्पणी की। उनका मानना है कि बाबर की पावर और बॉल स्ट्राइकिंग पहले जैसी नहीं दिख रही, इसलिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को उन्हें नंबर-4 की बजाय तीन नंबर पर खिलाने पर विचार करना चाहिए।

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले मैच में बाबर आज़म ने 18 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 गेंद बाकी रहते और सिर्फ तीन विकेट से जीता था लेकिन बाबर की धीमी पारी चर्चा का विषय बन गई। आईसीसी रिव्यू शो में रवि शास्त्री और संजना गणेशन से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा कि बाबर की बल्लेबाजी में पहले जैसी ताकत नजर नहीं आ रही। उन्होंने खास तौर पर एक स्पिनर के खिलाफ बाबर के शॉट का जिक्र किया, जिसमें वह गेंद को बाउंड्री के पार नहीं भेज पाए।

बाबर की स्ट्राइकिंग कमजोर: पोंटिंग
पोंटिंग ने साफ कहा कि अगर कोई बल्लेबाज 18 गेंदों पर 15 रन बनाता है तो वह खुद पर ही नहीं, बल्कि दूसरे बल्लेबाज पर भी दबाव डाल देता। दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ी को मजबूरी में ज्यादा जोखिम लेना पड़ता है। पोंटिंग के मुताबिक बाबर को पारी की शुरुआत में ही तेजी दिखानी होगी और पहले 6 गेंदों में कम से कम दो बाउंड्री लगानी चाहिए, तभी टीम का मोमेंटम सही रहेगा।

पाकिस्तान टीम में हाल ही में बदलाव हुआ है, जहां कप्तान सलमान अली आगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे और बाबर को नंबर-4 पर भेजा जा रहा। पोंटिंग का मानना है कि बाबर को फिर से नंबर-3 पर लाना बेहतर रहेगा ताकि उन्हें पावरप्ले में ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिले। उस समय फील्डिंग सर्कल के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी होते हैं, जिससे बाउंड्री लगाना आसान होता है।

पोंटिंग ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को बड़ा फैसला लेना होगा या तो बाबर से टीम को आगे ले जाने वाली पारी की उम्मीद रखें या फिर उनकी जगह को लेकर सोचें। उन्होंने माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत में वह बाबर के समर्थन में थे लेकिन अब पाकिस्तान को बाबर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहिए, तभी टीम आगे बढ़ पाएगी।
 

Mon, 09 Feb 2026 12:31:04 +0530

  Videos
See all

Delhi में कार में मिले 3 शव, फैली सनसनी #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:10:58+00:00

Bihar Budget Session LIVE Updates: बिहार विधानसभा की कार्यवाही | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:33:59+00:00

क्या है Delhi की कार में मिले 3 शवों की मिस्ट्री? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:13:23+00:00

AAJTAK 2 LIVE | LOKSABHA LIVE | जबरदस्त हंगामे के साथ शुरुआत, करनी पड़ी कार्यवाही स्थगित! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers