Responsive Scrollable Menu

'अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा और विज्ञान से प्रगति करता है भारत', चेन्नई में बोले पीएम मोदी

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने चेन्नई मेट्रो में सफर किया और आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की. उसके बाद पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान 13 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति भी शामिल हुए. जिन्होंने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया.

पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा आप सभी के साथ होना खुशी की बात है. आज का दिन तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक है; आज के कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

पीएम मोदी ने कहा कि यहां कई पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया और नए प्रोजेक्ट्स की नींव रख रहे हैं. इनमें से कुछ रोजाना के सफर को आसान बनाएंगे, तो कुछ इंडस्ट्री और व्यापार को बढ़ावा देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से पूरे तमिलनाडु में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लोगों को इन विकास परियोजनाओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि आज से नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है. नवरात्रि के पर्व का ये पुण्य अवसर और शिव के साथ-साथ शक्ति की पवित्र भूमि तमिलनाडु. पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने से पहले मुझे जलकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु की इस पवित्र भूमि से सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी देता हूं.

पीएम मोदी ने जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत रत्न जय प्रकाश नारायण की और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती भी है. पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्रसेवा के प्रति और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है. पीएम मोदी ने जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को श्रद्धंजलि भी दी. पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ देर पहले आईआईटी मद्रास में मुझे ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का अवसर मिला. इस फील्ड में होने वाली रिचर्स पब्लिक हेल्थ की फील्ड में अनेक नए अवसर पैदा कर सकती हैं. इस विजिट के अलावा मैंने चेन्नई मेट्रो के एक और फेज को जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है. 

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

भारत के टेलीकॉम बाजार में एंट्री क्यों चाहते हैं एलन मस्क? स्टारलिंक पर विवाद, सरकार ने दिया जवाब

भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की शुरुआत का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. 8 अक्टूबर 2026 को एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी भारत में स्टारलिंक की एंट्री रोकने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बाजार पर उनका दबदबा बना रहे. इसके बाद केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं. इस विवाद के बीच सवाल उठ रहा है कि भारत में स्टारलिंक की सेवा शुरू होने में आखिर देरी क्यों हो रही है और कंपनी को किन मंजूरियों का इंतजार है.

भारत में स्टारलिंक की दिलचस्पी क्यों?

भारत स्टारलिंक के लिए बड़ा बाजार साबित हो सकता है. देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी अधिक है और दूरदराज के इलाकों तक तेज इंटरनेट पहुंचाना अब भी एक चुनौती है. पहाड़ी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर, द्वीपों और रेगिस्तानी इलाकों में पारंपरिक इंटरनेट नेटवर्क बिछाना महंगा और मुश्किल हो सकता है. ऐसे क्षेत्रों में सैटेलाइट इंटरनेट उपयोगी साबित हो सकता है. कंपनी भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी भी कर रही है. स्टारलिंक की अधिकारी लॉरेन ड्रेयर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बताया था कि भारत में 20 गेटवे साइट तैयार की जा चुकी हैं, जहां सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं. हालांकि, बुनियादी ढांचा तैयार होने के बावजूद कंपनी को व्यावसायिक सेवा शुरू करने के लिए जरूरी सरकारी मंजूरियों का इंतजार है.

एलन मस्क ने लगाए क्या आरोप?

एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि कंपनी 165 से अधिक देशों में लाइसेंस के साथ काम कर रही है और भारत के नियमों का पालन करने के बावजूद उसे यहां सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है. मस्क ने अपने पोस्ट में भारतीय दूरसंचार बाजार के बड़े कारोबारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने रिलायंस जियो और उसके प्रमुख मुकेश अंबानी की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या भारत में वही तय करते हैं कि किस कंपनी को बाजार में काम करने की अनुमति मिलेगी. उन्होंने इस देरी को भारतीय उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ भी बताया.

सरकार ने आरोपों को किया खारिज

केंद्र सरकार ने मस्क के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए नियामकीय व्यवस्था निष्पक्ष है. दूरसंचार मंत्रालय के मुताबिक, इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिए लाइसेंस और दूसरी जरूरी शर्तें निर्धारित हैं. सरकार का कहना है कि सैटेलाइट आधारित GMPCS सेवाओं के लिए कई कंपनियों को लाइसेंस दिए जा चुके हैं और स्टारलिंक को भी नियमों के तहत ही आगे बढ़ना होगा. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मस्क या उनकी कंपनी को विशेष छूट देकर प्राथमिकता नहीं दी जा सकती. सरकारी पक्ष के अनुसार, स्टारलिंक को अंतरिक्ष क्षेत्र के नियामक से जरूरी परमिट मिल चुका है, लेकिन सुरक्षा मंजूरी सहित कुछ प्रक्रियाएं अभी पूरी होनी बाकी हैं. इसलिए सरकार देरी की वजह किसी कंपनी के दबाव के बजाय नियामकीय प्रक्रिया को बता रही है.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: सीजेपी के प्रदर्शन का ऐलान, जंतर-मंतर पर कैसे हैं हालात?

स्टारलिंक की लॉन्चिंग में तीन बड़ी बाधाएं

भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत के रास्ते में मुख्य रूप से तीन मुद्दे अहम माने जा रहे हैं.

1. सुरक्षा मंजूरी का इंतजार

सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले गेटवे और हब को सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करना होता है. इसमें कानूनी जरूरतों के अनुसार संचार की निगरानी, डेटा से जुड़े नियम और निर्धारित तकनीकी व्यवस्थाएं शामिल हो सकती हैं. विदेशी कंपनी होने के कारण स्टारलिंक को इन शर्तों से जुड़ी जांच और मंजूरियों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. सरकार का कहना है कि सुरक्षा से जुड़े नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

2. विदेशी निवेश से जुड़ी मंजूरी

सितंबर 2026 की रिपोर्टों के मुताबिक, स्टारलिंक और अमेजन लियो को विदेशी प्रत्यक्ष निवेश यानी FDI से संबंधित मंजूरी की जरूरत है. वहीं, वनवेब और जियो सैटेलाइट जैसी कंपनियों की स्थिति अलग है, क्योंकि उनका संबंध भारतीय कारोबारी समूहों से है. भारत ने 2020 में उन देशों से आने वाले निवेश के लिए पूर्व सरकारी मंजूरी अनिवार्य की थी, जिनकी जमीनी सीमा भारत से लगती है. ऐसे नियमों के तहत निवेशकों और शेयरधारिता से संबंधित जानकारी की जांच की जाती है. स्टारलिंक को भी लागू नियमों के अनुसार अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

3. स्पेक्ट्रम शुल्क और कीमत का सवाल

सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल जरूरी है. सितंबर में डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन ने स्पेक्ट्रम शुल्क के लिए राजस्व के 5 प्रतिशत की दर तय की थी. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए यह दर 4 प्रतिशत रखने की बात कही गई थी. स्पेक्ट्रम आवंटन की अवधि पांच साल और इसे दो साल तक बढ़ाने का प्रावधान भी बताया गया. हालांकि, प्रशासनिक तरीके से आवंटित होने वाले स्पेक्ट्रम की अंतिम कीमत तय होना भी महत्वपूर्ण है. जब तक जरूरी शर्तें और कीमत से जुड़े फैसले स्पष्ट नहीं होते, तब तक व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की राह मुश्किल बनी रह सकती है.

जियो और एयरटेल के साथ विवाद की तस्वीर

मस्क के आरोपों में भारतीय दूरसंचार कंपनियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं. पारंपरिक टेलीकॉम कंपनियां पहले से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन को लेकर चिंता जताती रही हैं. उनका तर्क रहा है कि उन्होंने स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए नीलामी में बड़ी रकम खर्च की है, इसलिए सैटेलाइट सेवा देने वाली कंपनियों के लिए अलग व्यवस्था प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, इस मामले का दूसरा पहलू भी है. एयरटेल और रिलायंस जियो ने मार्च में स्टारलिंक के साथ अलग-अलग साझेदारी समझौतों की घोषणा की थी. इससे यह संकेत मिलता है कि भारतीय दूरसंचार कंपनियों और स्टारलिंक के बीच संबंध केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं.
ऐसे में मस्क के आरोपों की पुष्टि करने के लिए ठोस प्रमाण जरूरी हैं. फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि स्टारलिंक की लॉन्चिंग में देरी किसी कंपनी के दबाव की वजह से हो रही है या नियामकीय प्रक्रियाओं के कारण.

पहले भी सरकार से हो चुका है टकराव

स्टारलिंक और भारत सरकार के बीच यह पहला विवाद नहीं है. साल 2021-22 में कंपनी को बिना जरूरी लाइसेंस के भारत में प्री-ऑर्डर लेने को लेकर चेतावनी दी गई थी. उस समय कंपनी को ग्राहकों से ली गई बुकिंग की रकम वापस करनी पड़ी थी. तब तक स्टारलिंक को भारत में 5,000 से अधिक प्री-ऑर्डर मिलने की बात सामने आई थी. इस पुराने घटनाक्रम के बाद से कंपनी की भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर नियामकीय मंजूरियां महत्वपूर्ण बनी हुई हैं. मस्क का सार्वजनिक रूप से सवाल उठाना कंपनी की ओर से दबाव बनाने की रणनीति हो सकता है, लेकिन इससे अपने आप यह साबित नहीं होता कि सरकार जानबूझकर स्टारलिंक को रोक रही है.

भारत में कब शुरू होगी स्टारलिंक की सेवा?

फिलहाल स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं है. कंपनी के लिए सुरक्षा मंजूरी, विदेशी निवेश से जुड़ी प्रक्रिया और स्पेक्ट्रम की कीमत जैसे मुद्दों का समाधान जरूरी है. आने वाले समय में इन मामलों पर होने वाले फैसले ही तय करेंगे कि स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं कब शुरू कर पाएगी. एक ओर कंपनी जल्द बाजार में उतरना चाहती है, वहीं दूसरी ओर सरकार सुरक्षा और नियामकीय शर्तों को पूरा करने पर जोर दे रही है. इसलिए फिलहाल लॉन्चिंग की तारीख बताना संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्य नडेला की चेतावनी, कहा- आंख मूंदकर न करें भरोसा

 

Continue reading on the app

  Sports

लोकप्रियता नहीं, टीम संयोजन भी अहम, सूर्यवंशी के चयन में क्या है पेंच? मुजफ्फरपुर के क्रिकेटरों ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने पर मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों और कोच ने उन्हें धैर्य रखने और टीम संयोजन को अहम बताया है. Sun, 11 Oct 2026 16:34:40 +0530

  Videos
See all

PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मे पीएम मोदी | Tamil Nadu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:05:20+00:00

BJP Press Conference: PM Modi ने Tamil Language का मान बढ़ाया- Sudhanshu Trivedi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:04:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers