Responsive Scrollable Menu

Kawardha के नवीन बाजार म खुलेआम गुंडागर्दी | दुकानदार अउ ठेला वाला के बीच खूनी संघर्ष

Kawardha के नवीन बाजार म खुलेआम गुंडागर्दी, दुकानदार अउ ठेला वाला के बीच खूनी संघर्ष

Continue reading on the app

IAS K Ramakrishna Rao Retirement: राज्य के लिए 14 बजट तैयार करने का रिकॉर्ड.. मार्च 31 को रिटायर हो रहें हैं इस प्रदेश के मुख्य सचिव, जानें उनके बारें में

IAS K Ramakrishna Rao Retirement: 2025 के आखिर में मंजूर किया गया उनका बढ़ा हुआ कार्यकाल, तेलंगाना के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि के दौरान प्रशासन के शीर्ष पर निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से था।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IRE T20 WC 2026: थीक्षाना-हसरंगा का जादू, श्रीलंका की धमाकेदार जीत; आयरलैंड को 20 रन से हराया 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार आगाज़ किया। रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए छठे मुकाबले में मेजबान टीम ने आयरलैंड को 20 रनों से हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में कदम रखा। 

इस जीत की नींव संतुलित बल्लेबाजी और फिर स्पिन तिकड़ी की कसावट भरी गेंदबाजी ने रखी, जिसने मैच का रुख निर्णायक रूप से श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। पारी की शुरुआत पथुम निसांका और कामिल मिसारा ने सधे अंदाज में की। दोनों ने पहले चार ओवरों में 28 रन जोड़कर ठोस मंच तैयार किया। 

मिसारा 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे, लेकिन टीम 62/2 तक पहुंच चुकी थी।

हालांकि, इसके बाद श्रीलंका को झटका लगा और स्कोर 86 तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गिर गए। यहीं से मैच का सबसे अहम मोड़ आया। कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभालते हुए आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने सिर्फ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ दिए। 

कामिंदु ने 19 गेंदों में 44 रन (4 चौके, 2 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुसल मेंडिस 43 गेंदों पर नाबाद 56 रन (5 चौके) बनाकर अंत तक टिके रहे। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मार्क एडेयर और गैरेथ डेलानी को एक-एक सफलता मिली।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत लड़खड़ाई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। रॉस एडेयर और हैरी टेक्टर ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़कर स्कोर 56 तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों का जाल बिछ गया। 

महेश थीक्षाना हैट्रिक से भले ही चूक गए, पर उनकी कसी हुई लाइन-लेंथ ने बल्लेबाज़ों को बांधे रखा। वहीं वानिंदु हसरंगा ने मिडिल ओवरों में दबाव बढ़ाते हुए विकेट निकालकर आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। 

नतीजा यह रहा कि आयरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 143 रनों पर सिमट गई। घरेलू परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए श्रीलंका ने गेंद और बल्ले- दोनों विभागों में संतुलन दिखाया। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में अहम रही, बल्कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के अभियान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली भी साबित हुई।

Mon, 09 Feb 2026 00:10:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | बॉर्डर पार फिर एक बार.. बारूद बरसने का खौफ क्यों ? | India Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T19:20:55+00:00

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर का बेबाक भाषण सुनकर फैन बन जाएंगे ! #shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T19:18:36+00:00

Asaduddin Owaisi News : 26 में ओवैसी सबसे बड़े मुस्लिम लीडर..आया 'ट्रेलर'? | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T19:24:51+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Pakistan में डर है..आने वाला फिर 'मई' का मंजर है ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T19:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers