Arundhati Choudhury Success Story: कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने स्पेन के एलिकेट शहर में आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. 70 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए उन्होंने कजाकिस्तान, स्पेन और यूक्रेन की मजबूत मुक्केबाजों को एकतरफा मुकाबलों में हराया. लगातार आक्रामक खेल, तेज गति और बेहतरीन तकनीक के दम पर अरुंधती ने खिताब अपने नाम किया. यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. Mon, 9 Feb 2026 08:46:03 +0530