Responsive Scrollable Menu

Delhi Breaking News Live | दोपहर होते ही दिल्ली से आई बड़ी खबर | Abhijeet Dipke | Delhi Police | SC

Delhi Breaking News Live | दोपहर होते ही दिल्ली से आई बड़ी खबर | Abhijeet Dipke | Delhi Police | SC #breakingnews #rahulgandhi #cjpprotest #jantarmantar #gyaneshkumar #abhijeetdipke #sauravdas #ashutoshranka #live #electioncommission #cecgyaneshkumar #delhipolice #delhiprotest #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा देने वाले समाजवादी नेता और ‘लोकनायक’ के नाम से प्रसिद्ध जयप्रकाश नारायण को रविवार को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विभिन्न नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भारत रत्न , लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में उनकी आवाज लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त स्वर बनी। उन्होंने कहा, ‘‘उनका निर्भीक संघर्ष एवं त्यागमय जीवन हमें सत्ता से ऊपर संविधान, पद से ऊपर सिद्धांत और स्वयं से ऊपर राष्ट्रहित रखने की प्रेरणा देता है।’’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन भाजपाइयों के वैचारिक पूर्वजों ने देश के दुश्मनों के लिए मुख़बिरी की हो, वे स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान क्या करेंगे।’’ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकतंत्र की जबरदस्त वकालत करने वाले भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं।’’ मौर्य ने कहा कि सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में समग्र बदलाव लाने के लिए नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व किया तथा उनका संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘उनका लोकतंत्र की रक्षा, नागरिकों की स्वतंत्रता और जनसत्ता की सर्वोच्चता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष हमेशा ही प्रेरणा का स्रोत रहेगा।’’ जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को हुआ था और आठ अक्टूबर 1979 को उनका निधन हो गया था।

उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्हें 1999 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

IND Playing XI vs WI 3rd T20I: भारत की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, शिवम दुबे और कुलदीप बाहर, नितीश-प्रिंंस की एंट्री

India's Playing XI vs West Indies 3rd T20I: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. इस मुकाबले में ओस अहम भूमिका निभा सकती हैं. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि ओस पर किसी का जोर नहीं है इसलिए हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना होगा. भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. शिवम दुबे और कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह नितीश रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका मिला है. Sun, 11 Oct 2026 18:46:47 +0530

  Videos
See all

Iran-America War : अमेरिका ने जहाज पर किया हमला! | Ship Attack News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T13:44:08+00:00

Election Express LIVE: यूपी चुनाव की 10 बड़ी खबरें, देखिए आज का Election Express | UP Chunav 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T13:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers