PF से पैसा निकालने के नियम बदले, TDS बचाने के लिए अब फॉर्म 15G और 15H नहीं करेगा काम
EPFO New Rules: नौकरीपेशा कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से एक बहुत ही अहम सूचना आई है. अगर आप आने वाले समय में अपने प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ खाते से रकम निकालने की सोच रहे हैं, तो आपको टैक्स नियमों से जुड़े इस ताजा बदलाव को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. ईपीएफओ ने साफ कर दिया है कि टैक्स वर्ष 2026-27 से पीएफ निकासी पर टीडीएस छूट का दावा करने के पुराने तरीके पूरी तरह बदल दिए गए हैं. अब तक इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 15G और फॉर्म 15H को अमान्य घोषित कर दिया गया है.
अब काम आएगा केवल फॉर्म 121
आयकर अधिनियम 2025 के नए प्रावधानों के तहत अब इन दोनों पुराने फॉर्म की जगह केवल एक एकल फॉर्म यानी फॉर्म 121 लाया गया है. संगठन ने सोशल मीडिया मंच के जरिए अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को यह जानकारी दी है. इस नए फैसले का सीधा असर उन सभी खाताधारकों पर पड़ेगा जो नौकरी छोड़ने, घर की जरूरत या किसी इमरजेंसी की स्थिति में पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने से पहले अपना पीएफ निकालते हैं और टैक्स कटौती से राहत पाना चाहते हैं.
पहले क्या थी व्यवस्था
अब तक की व्यवस्था के मुताबिक करदाताओं को अपनी उम्र के हिसाब से अलग-अलग फॉर्म का चुनाव करना पड़ता था. साठ साल से कम उम्र के सामान्य कर्मचारियों को फॉर्म 15G भरना होता था, बशर्ते उनकी सालाना कुल अनुमानित आय टैक्स के दायरे से बाहर हो. वहीं साठ साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए फॉर्म 15H का विकल्प रखा गया था. दोनों फॉर्म में लगभग एक जैसी ही घोषणाएं की जाती थीं, लेकिन अलग-अलग श्रेणियों की वजह से कई बार आम लोग भ्रमित हो जाते थे. गलत फॉर्म भरने की स्थिति में क्लेम अटक जाता था या फिर गैर-जरूरी टीडीएस कट जाता था. अब ईपीएफओ ने इस दोहरे सिस्टम को पूरी तरह खत्म करने का मन बना लिया है.
बदलाव के पीछे का असली मकसद
इस बड़े कदम को लेकर ईपीएफओ ने यह भी स्पष्ट किया है कि इससे किसी नए तरह का टैक्स नहीं लगाया जा रहा है. यह केवल कागजी कार्रवाई और तकनीकी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उठाया गया कदम है. पहले उम्र के हिसाब से दो अलग फॉर्म होने से सत्यापन में समय लगता था. अब एक ही फॉर्म 121 होने से पूरी प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और तेज गति से काम करेगी. कर्मचारियों को अब इस बात को लेकर उलझने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि उनकी उम्र के हिसाब से कौन सा घोषणा पत्र सही रहेगा. सभी के लिए एक समान दस्तावेज तय कर देने से गलतियों की संभावना भी काफी कम हो जाएगी.
क्या यह निकासी को टैक्स फ्री बना देगा
यहां यह समझना बहुत जरूरी है कि केवल फॉर्म 121 जमा कर देने भर से आपकी निकाली गई रकम अपने-आप पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं हो जाती है. यह फॉर्म सिर्फ एक स्व-घोषणा पत्र है. इसका मतलब यह होता है कि संबंधित वित्तीय वर्ष में आपकी कुल अनुमानित आय आयकर की तय सीमा से नीचे है, इसलिए पीएफ निकालते समय विभाग आपकी रकम पर अग्रिम टीडीएस न काटे. अगर किसी व्यक्ति की कुल सालाना आय टैक्स छूट की सीमा से अधिक है, तो वह इस फॉर्म का लाभ नहीं उठा सकता. ऐसे लोगों के पीएफ भुगतान पर तय नियमों के तहत टीडीएस काटा ही जाएगा. बाद में वे अपना आयकर रिटर्न दाखिल करते समय उस टैक्स का मिलान कर सकते हैं.
पैन कार्ड होना है बेहद जरूरी
ईपीएफओ ने अपने दिशा-निर्देशों में एक और बात बहुत साफ कर दी है कि इस पूरी प्रक्रिया का लाभ उठाने के लिए सदस्य के खाते से एक वैध पैन कार्ड लिंक होना अनिवार्य है. अगर आपके पीएफ खाते के साथ पैन कार्ड सही तरीके से दर्ज नहीं है, तो फॉर्म भरने के बाद भी आपको राहत नहीं मिलेगी. बिना पैन कार्ड के निकासी करने पर अधिकतम दर से टैक्स कटने का जोखिम बना रहता है. इसलिए सभी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने यूएएन पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल जांच लें और पैन कार्ड का विवरण समय रहते अपडेट करा लें. इससे भविष्य में रकम निकालते वक्त किसी तरह की परेशानी या अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: EPFO New PF Rule 2026: 15 हजार से ₹25 हजार हुई PF की सीमा, आपकी इन-हैंड सैलरी पर क्या होगा असर?
'उनकी सोच मेरे जैसी है...', वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ, बोले-'उम्र नहीं सिर्फ प्रदर्शन रखता है मायने'
Virender Sehwag On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में बना ही रहता है. वैभव जब मैदान पर उतरते हैं, तो पहली ही गेंद पर ही छक्के-चौके लगाकर विपक्षी गेंदबाज पर दबाव बना लेते हैं. दुनियाभर के दिग्गज उनकी तारीफ करते नजर आते हैं. इसी कड़ी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी की सोच उनके जैसी है.
क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए हैं. उनका कहना है कि वैभव भी उनकी तरह ही सोचते हैं और वह अभी अपने प्राइम टाइम पर हैं. सहवाग ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "सूर्यवंशी अपने प्राइम में हैं और उनकी सोच मेरे जैसी है कि पहली ही गेंद पर मारना है. अब बात यह है कि उन्हें मौका कब मिलता है और वह भारत के लिए कितने मैच खेलते हैं."
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ ????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record ???? pic.twitter.com/htOt9kci4p
वैभव सूर्यवंशी को करना होगा अपनी बारी का इंतजार
A historic day for Indian cricket ????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Vaibhav Sooryavanshi makes his #TeamIndia debut at 1️⃣5️⃣ years, 9⃣9⃣ days ????#ENGvIND pic.twitter.com/qwS2hx4RW8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









