Responsive Scrollable Menu

अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी गौरी के साथ आए नजर, कृति सैनन-गौरी खान भी पहुंचीं

मुंबई में शनिवार शाम अंबानी परिवार ने नवरात्रि से पहले ‘देवी शक्ति’ उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने के मौके पर हुआ। इसमें रणवीर सिंह, कृति सैनन, आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। बता दें कि स्वदेश इरोस, रिलायंस रिटेल का एक प्रमुख (फ्लैगशिप) लग्जरी स्टोर है। यह स्टोर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों के काम को बढ़ावा देने और उसे प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय शिल्प, सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहार की शुभ भावना का जश्न मनाया गया। मेहमानों को भारत की पारंपरिक कलाओं और उन्हें जिंदा रखने वाले कारीगरों की झलक भी मिली। अंबानी परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी शामिल थे। बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी कार्यक्रम में पहुंचीं। नीता अंबानी ने सुनहरे जरी के काम और डिजाइनदार बॉर्डर वाली मैजेंटा-पिंक सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज, खास ज्वेलरी, बिंदी और ईयररिंग्स के साथ पहना। मुकेश अंबानी ने ब्लैक बंधगला पहना था। उन्होंने पिंक पॉकेट स्क्वेयर के साथ अपने लुक में हल्का रंग जोड़ा। बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। समारोह में आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ पहुंचे। वहीं, गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे ने साथ में एंट्री की। इनके अलावा अदिति राव हैदरी और जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल हुईं। कारीगरों और पारंपरिक कलाओं को सम्मान शाम का मुख्य आकर्षण स्वदेश इरोस में आयोजित ‘देवी शक्ति’ समारोह रहा। इसमें नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को भारत की विविध शिल्प विरासत से जोड़ा गया। स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने पर उन कारीगरों को सम्मान दिया गया, जो अपनी मेहनत, हुनर और रचनात्मकता से देश की पारंपरिक कलाओं को जीवित रख रहे हैं। मेहमानों को भारत की मशहूर कलाओं के पीछे की बारीक प्रक्रिया सीधे देखने का मौका मिला। इसके लिए कालीघाट पेंटिंग, कलमकारी और अशावली बुनाई का लाइव प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शनों में इन कलाओं के लिए जरूरी सटीकता, धैर्य और विशेषज्ञता को दिखाया गया। मेहमानों ने पीढ़ियों से चली आ रही इस कारीगरी को करीब से समझा। कार्यक्रम में लिमिटेड-एडिशन कलमकारी का खास प्रदर्शन भी हुआ। इससे इस पारंपरिक कला की खूबसूरती को सामने लाया गया।

Continue reading on the app

'मेरी छवि खराब करने में कंगना रनौत का हाथ', सीता बनीं अंजलि अरोड़ा ने बयां किया बदनामी का दर्द, छलक पड़े आंसू

‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा लेटेस्ट फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के रोल में दिखीं. माता सीता के रोल में अंजलि की कास्टिंग पर भी खूब सवाल खड़े हुए थे. अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना रनौत पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कंगना रनौत ने रियालिटी शो ‘लॉक अप’ पर उनकी इमेज खराब की जिसका उन्हें आजतक खामियाजा उठाना पड़ रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

लोकप्रियता नहीं, टीम संयोजन भी अहम, सूर्यवंशी के चयन में क्या है पेंच? मुजफ्फरपुर के क्रिकेटरों ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने पर मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों और कोच ने उन्हें धैर्य रखने और टीम संयोजन को अहम बताया है. Sun, 11 Oct 2026 16:34:40 +0530

  Videos
See all

PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मे पीएम मोदी | Tamil Nadu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:05:20+00:00

UP News: UP के लोगों को अखिलेश ने किया बदनाम, क्या बोले पंकज चौधरी? | Pankaj Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers