Responsive Scrollable Menu

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 35 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री को बचाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि यह गिरोह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलता था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके पुरुष सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आठ अक्टूबर को मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वहां छापा मारकर तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) नामक महिला को पकड़ा गया।

आरोप है कि वह महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने के एवज में पैसे ले रही थी। उसने बताया कि हिंदी धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम करने वाली एक अभिनेत्री को बचाया गया और उसकी सुरक्षा के लिए उसे मुंबई स्थित रेस्क्यू फाउंडेशन में रखा गया है। पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

पुलिस के अनुसार, कुरैशी और उसका एक पुरुष सहयोगी मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं, विशेष रूप से टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटो शूट में काम करने वाली महिलाओं को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेलते थे। विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी में रह रही कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) के साथ ही अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उसके पुरुष सहयोगी की तलाश कर रही है।

Continue reading on the app

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई और लोगों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस जयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत में मौजूद सभी वकीलों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। जब वकीलों ने इस विशेष सुनवाई के लिए अदालत का धन्यवाद किया, तो जस्टिस बागची ने कहा, "धन्यवाद देने की कोई जरूरत नहीं है, हम हमेशा देश की सेवा में हैं।"

कपिल सिब्बल ने हिरासत और इंटरनेट बंद करने पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने लोगों को हिरासत में लेने और धारा 163 के तहत रोक लगाने के आदेश को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को ट्रेनों से उतारकर हिरासत में ले रही है। सिब्बल ने इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पुराने अनुराधा भसीन मामले के फैसले का हवाला दिया।

इसे भी पढ़ें: Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

शदान फरासत ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया

वरिष्ठ वकील शदान फरासत ने प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा अदालत में उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बसों में डाला जा रहा है और फिर उन्हें बसों से बाहर फेंका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि निहत्थे बच्चों और छात्रों की पिटाई की गई। मीडिया में ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें शदान फरासत खुद पुलिस की हिरासत में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

एन हरिशरण ने आने-जाने के अधिकार का मुद्दा उठाया

वरिष्ठ वकील एन हरिशरण ने अदालत में कहा कि मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि नागरिकों से शहर में आने-जाने का अधिकार भी छीन लिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पांड्या के 5 रिकॉर्ड्स... जो उन्हें बनाते हैं ऑलराउंड 'किंग', कपिल देव के बाद भारत का सबसे बड़ा मैच विनर!

Hardik Pandya Top 5 records: हार्दिक पांड्या ने खुद को भारतीय क्रिकेट के सबसे कीमती और अहम खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर वे टीम इंडिया को बेहतरीन संतुलन और मजबूती प्रदान करते हैं. 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव के बाद हार्दिक को भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंड खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर माना जाता है. मैदान पर उनका रवैया और किसी भी परिस्थिति से मैच जिताने का जज्बा उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाता है. क्रिकेट फैंस के लिए हार्दिक की मौजूदगी मैदान पर हमेशा एक नए रोमांच और उम्मीद का अहसास कराती है. Sun, 11 Oct 2026 18:53:30 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Press Conference: अभिजीत दिपके वाले वीडियो में क्या दिखा? #cjpprotest #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:13:32+00:00

Arvind Kejriwal Video: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers