Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: मैच में फ्लॉप होने के बाद भी रिंकू सिंह को क्यों मिला मेडल? बीसीसीआई ने शेयर किया पोस्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए को 29 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच के बाद रिंकू सिंह को यूएसए के खिलाफ बेहतरीन फिल्डिंग करने के लिए ‘फील्डर ऑफ द मैच’ चुना गया

Continue reading on the app

Street Food वाला मजा अब घर पर, इस आसान Recipe से बनाएं चटपटा Veg Momo Paratha

अक्सर चाय साथ कुछ तीखा या फिर चटपटा खाने का मन जरुर करता है। शाम के समय क्रेविंग जरुर होती है। ऐसे में लोग चाय के साथ बिस्किट या समोसे खाते हैं। हालांकि अपने अभी तक कुछ चटपटा या यूनिक ट्राई नहीं किया होगा। इसलिए आप एक बार वेजे मोमो पराठा को जरुर बनाएं। यह डिश मोमोज के स्वाद और भारतीय पराठे के कुरकुरी बनावट का एक अनोखा कॉम्बिनेशन है। इसलिए आप शाम के समय मोमोज वाली पत्ता गोभी और गाजर स्टाफिंग भारी जाती है, जो बेहद ही जूसी और बाहर से क्रिस्पी बनेंगी। यह डिश सबको पसंद आएगी। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं रेसिपी। 

वेज मोमो पराठा बनाने की रेसिपी 

- इसके लिए आपको सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और तेल मिलाकर इसे नरम गूंथ लें।

 - फिर इसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

 - अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज डालकर तेज आंच पर 2 मिनट भूनें।

 - अब काली मिर्च, नमक और सोया सॉस मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।

 - आटे की लोई लेकर उसे छोटा बेल कर बीच में स्टाफिंग को डालकर फैलाएं।

 - फिर चारों तरफ से बंद करके पोटली जैसा बना लें।

 - इसमें सूखे आटे को लगाकर हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें।

 - गर्म तवे पर पराठा डालें। फिर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक माध्यम आंच पर सेंक लें। 

- इसको आप चाय के साथ खाएं,यह काफी स्वादिष्ट लगेगा। आप चाहे तो इसे हरी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए 'सुपरस्टार', Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

शुक्रवार को हरारे में खेले गए अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने महज़ 80 गेंदों में 175 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा।

गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। वैभव ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। 15 चौके और 15 छक्कों से सजी उनकी पारी ने स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन की संयमित पारी खेली, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन जोड़कर रनगति बनाए रखी। भारतीय टीम 411/9 के विशाल स्कोर तक पहुंची।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। 142/2 से टीम 177/7 तक सिमटती चली गई। मौजूद जानकारी के अनुसार, केलैब फाल्कनर ने अकेले दम पर 67 गेंदों में 115 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि इंग्लैंड की टीम उसे चुनौती नहीं दे सकी।

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा की और लिखा कि उन्हें मैदान पर खेलना अच्छा लगा और वह खुश हैं कि टीम की जीत में योगदान दे सके। उन्होंने मिले समर्थन के लिए आभार भी जताया।

भारत के इस शानदार अभियान की क्रिकेट जगत में खूब सराहना हुई। पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान विराट कोहली ने टीम की निरंतर सफलता की तारीफ की, वहीं मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इसे भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
Sun, 08 Feb 2026 22:25:07 +0530

  Videos
See all

Today's Breaking News LIVE : PM Modi | US-India Trade Deal | US-Iran Tension | ICC World Cup | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:03:23+00:00

India-US Trade Deal Framework: PM Modi की बड़ी जीत, PAK में मचा हड़कंप! | Shahbaz-Munir vs India | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:00:20+00:00

गरीबों की 'क्रूज़ मिसाइल' से इज़राइल पर 100% हमला? | Iran-Israel War | Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:00:31+00:00

UP Budget 2026 : बजट-सत्र के लिए सरकार तैयार..विपक्ष को मिलेगा 'जवाब'! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers