Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
मणिपुर के हिंसा प्रभावित पहाड़ी जिलों में रविवार को भी तनाव बना रहा तथा दो समुदायों के बीच ताजा झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील की तथा संबंधित अधिकारियों से स्थिति को नियंत्रण में लाने को कहा। शुक्रवार और शनिवार को कामजोंग, उखरुल और कांगपोकपी जिलों में हिंसा की ताजा घटनाओं में लोगों की मौत की खबरें सामने आईं।
मुख्यमंत्री सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं निर्दोष नागरिकों की हत्या और हिंसा की निंदा करता हूं। मैंने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नियंत्रण पाने, शांति और कानून-व्यवस्था बहाल करने तथा सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।’’ सिंह ने सभी समुदायों से स्थिति को शांत करने के लिए संयम बरतने और शांति, संवाद तथा सद्भाव को प्राथमिकता देने की भी अपील की। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सबसे अधिक प्रभावित कांगपोकपी और कामजोंग जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
हिंसा में लोगों की हत्याओं का सिलसिला शुक्रवार रात को शुरू हुआ, जब पांच बच्चों की मां की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी बहुल चसाद गांव में हुई। इस 22 वर्षीय महिला की हत्या के बाद कुकी और नगा सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही।
इस झड़प में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 मकानों में आगजनी की गई। हिंसा की आगे की घटनाओं को रोकने के लिए गांव में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 162 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि चसाद की घटना के बाद शनिवार को कांगपोकपी जिले के तापन और मकुई गांवों में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया।
इस दौरान नगा समुदाय के दो ग्राम रक्षकों एम. दैमाई और आर. गंगमेई तथा रिंगकांगमाई नामक एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। नगा समुदाय के एक नागरिक संगठन ‘वर्किंग कमेटी जेटीसी मणिपुर’ ने यह भी दावा किया कि एक ग्रामीण अजिनबोउ आर. (52) का उग्रवादियों ने सिर कलम कर दिया। संगठन ने सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए उनका कटा सिर लौटाने की मांग की।
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को संदिग्ध उग्रवादी कामजोंग जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास तंगखुल नगा समुदाय की बस्ती निंगचौ गांव में भी घुस गए और गोलीबारी की। इस घटना में 35 वर्षीय नगाचांसो निंगशेन और 48 वर्षीय लेइशिशान लेइशादांग की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बल गांव पहुंचे।
स्थानीय लोगों का दावा है कि गोलीबारी करने के बाद हमलावर म्यांमा की ओर भाग गए। उखरुल जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने चेपू याओलेन गांव के पास एक कार पर गोलीबारी की, जिसमें 40 वर्षीय संदीप राय की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि संदीप जिस कार को चला रहे थे, उसी के भीतर उनकी मौत हो गई।
कांगपोकपी जिले के मकुई अशांग और तापन में भी सशस्त्र समूहों के बीच भारी गोलीबारी की सूचना है। इस साल फरवरी से कुकी और नगा जनजातीय समुदायों के बीच जारी हिंसा में 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई मकानों को आग लगा दी गई है। इससे पहले राज्य में इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती समुदाय और आसपास की पहाड़ियों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा हुई थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित भी करेंगे। उनके दौरे में चेन्नई मेट्रो की यात्रा, जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है।
चेन्नई मेट्रो में सफर करेंगे पीएम मोदी
चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में सफर करेंगे। इसके बाद वह वापस लौटेंगे।
Prime Minister Narendra Modi was received by Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay at Chennai Airport. In Chennai, PM Narendra Modi will undertake a ride on the Chennai Metro from Porur Bypass Station to Poonamallee Bypass Station and back. He will perform Darshan and Pooja at the Jalakandeswarar Temple in Chennai. Thereafter, he will undertake a walkthrough of the Brain Centre at IIT Madras. PM Modi will lay the foundation stone of, inaugurate, and dedicate various development projects worth over ₹13,000 crore. He will also address the gathering on the occasion. PM will participate in the Golden Jubilee celebrations of Jaigopal Garodia Hindu Vidyalaya Matriculation Higher Secondary School in Chennai and address the gathering. (Source: TNDIPR)
— ANI (@ANI) October 11, 2026
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जलकंटेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा
मेट्रो की यात्रा के अलावा प्रधानमंत्री चेन्नई के जलकंटेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे और वहां की सुविधाओं को देखेंगे।
13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की
स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
पीएम मोदी चेन्नई में जैगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह लोगों को संबोधित करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








