यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्विक तेल समस्या के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार : ट्रंप
रूस के साथ बढ़ती नजदीकियों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के लिए एक बड़ा बयान दिया. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय आ गया है. ट्रंप के रुख में अचानक हुआ बदलाव यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के लिए परेशान खड़ी करने वाला है.
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति को लेकर एक समझौता किया है. ट्रंप ने दुनिया में तेल की समस्या के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया. रूसी समाचार एजेंसी 'टास' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को चुनाव कराने चाहिए. टेनेसी से व्हाइट हाउस लौटते समय वॉशिंगटन के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें चुनाव कराना चाहिए. वह इस मामले का कई बार समाधान निकाल सकते थे। उन्हें चुनाव कराना चाहिए."
ये भी पढ़ें: CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में लगी पाबंदियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
टास की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार को भी ट्रंप ने कहा था कि अब यूक्रेन में राष्ट्रपति बदलने का समय आ गया है. ट्रंप के इस बयान को यूक्रेन के नेतृत्व और वहां की राजनीतिक स्थिति पर उनकी ताजा टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है. सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना की और रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने आगे कहा, "जेलेंस्की जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन वह यह नहीं कर सकते, क्योंकि यह पूरी दुनिया की समस्या है." ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए."
सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि दुनिया इस समय डीजल ईंधन की रिफाइनिंग क्षमता की कमी जैसी चुनौती का सामना कर रही है और यह समस्या डीजल ईंधन के लिए पर्याप्त रिफाइनरियों की कमी की वजह से पैदा हुई है. बेहतर होगा कि वह जेलेंस्की यह सब तुरंत बंद करें. ट्रंप की यह टिप्पणी यूक्रेन की ओर से रूस की ऊर्जा सुविधाओं और डीजल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों के संदर्भ में आई है, जिन्हें कीव युद्ध के दौरान रूस की आर्थिक और सैन्य क्षमता को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा मानता है.
INPUT: IANS
महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. कच्चे तेल की कीमत, बॉन्ड यील्ड और महंगाई डेटा के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे. अगले हफ्ते अमेरिका में महंगाई, घरों की बिक्री और खुदरा बिक्री जैसे अहम आंकड़े आएंगे. वहीं, भारत में भी इस अवधि खुदरा और थोक महंगाई, बेरोजगारी, व्यापार संतुलन और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़ों को जारी किया जाएगा.
कच्चे तेल की कीमतों का दिखेगा बाजार पर असर
कच्चे तेल की कीमत भी बाजार में अगले हफ्ते बड़ी भूमिका निभाएगी. मौजूदा समय में यह 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जानकारों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से रूस से डीजल खरीदने के फैसले से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होगा और कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल सकती है.
इसे लेकर ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत सफल बातचीत की है. इसमें यह तय हुआ है कि रूस तुरंत अमेरिकी और ग्लोबल मार्केट में 3,00,000 टन से ज्यादा डीजल की आपूर्ति करेगा, नवंबर में 5,00,000 टन और उसके तुरंत बाद 10,00,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा."
यूएस बॉन्ड यील्ड पर भी रहेगी निवेशकों की नजर
इसके अलावा, अगले हफ्ते निवेशकों की नजर यूएस बॉन्ड यील्ड पर भी रहेगी, जो कि लगातार 5 प्रतिशत के ऊपर बनी हुई है. भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा. इस दौरान सेंसेक्स 562.63 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,472.33 और निफ्टी 98.50 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,520.45 पर था.
शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
यह आठ हफ्ते बाद पहला मौका था, जब शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद हुआ. सूचकांकों में बीएसई टेलीकॉम 3.72 प्रतिशत, बीएसई एफएमसीजी 2.43 प्रतिशत, बीएसई पीएसयू बैंक 2.31 प्रतिशत, बीएसई फाइनेंशियल सर्विसेज 1.03 प्रतिशत और बीएसई आईटी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए.
दूसरी तरफ बीएसई रियल्टी -4.19 प्रतिशत, बीएसई मेटल -4.18 प्रतिशत, बीएसई यूटिलिटी -2.48 प्रतिशत, बीएसई कमोडिटीज -2.46 प्रतिशत और बीएसई पावर -2.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








