Gold Silver Rate Today: नवरात्रि के पहले दिन क्या चल रहा है सोने-चांदी का भाव, जानिए भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट
अक्टूबर महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दौर जारी है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,25,820 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,21,109 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
बता दें कि 10 अक्टूबर को शनिवार और 11 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, इसलिए 9 अक्टूबर, शुक्रवार शाम के रेट ही मान्य होंगे। अब बाजार 12 अक्टूबर ,सोमवार को बाजार खुलेगा। हालांकि आज देशभर में सर्राफा बाजार खुले रहेंगे। नवरात्रि के पहले दिन यदि आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले प्रमुख शहरों का 24K, 22K और 18K का 10 ग्राम गोल्ड का भाव चेक कर लीजिए।
भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव
- 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है ।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार 850 रुपये बनी हुई है ।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 13 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चांदी की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 51 हजार 570 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 38 हजार 950 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 13 हजार 730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,45,000 रुपये बताई जा रही है।
सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104.72 डॉलर प्रति बैरल और WTI $91.85 के आसपास चल रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की आशंकाओं के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में है। अमेरिका में महंगाई (PCE) और रोजगार के आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं थोड़ी कम हुई हैं। हालांकि भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर बना हुआ है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
पिच, वेदर, लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स, यहां मिलेगी भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी-20 मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट
IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल करेगी, क्योंकि फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया, तो उनका सामना करने मैदान पर उतरेगी शे होप की कैप्टेंसी वाली कैरेबियाई टीम. तो आइए मैच के शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि इंदौर की पिच, मौसम कैसा रहने वाला है. साथ ही जान लेते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है.
कैसी होगी होल्कर स्टेडियम की पिच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस स्टेडियम में चार T20I खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 200 रहा है. यहां की पिच सपाट होती है और गेंद पर अच्छा व समान उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है. इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी हैं (स्क्वायर बाउंड्री लगभग 56 मीटर है), जिससे बल्लेबाजों के शॉट आसानी से चौके-छक्कों में बदल जाते हैं.
Locked at 1-1 after two high-octane clashes! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
With the 5-match series level, who pulls ahead in Indore tonight? ????
Watch #INDvWI 3rd T20I ???? SUN, OCT 11, 6 PM pic.twitter.com/dFyBbNLAkn
छोटी बाउंड्री और अच्छे बाउंस के कारण यहां पर बड़े स्कोर बनते हैं. T20 में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 200 रन रहता है. फ्लैट और बल्लेबाजों के अनुकूल होने के बावजूद, खेल आगे बढ़ने पर पिच से स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की संभावना रहती है.
हाईएस्ट स्कोर इनचेज- 173/4
एवरेज रन पर विकेट- 27.19
एवरेज रन पर ओवर- 9.85
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 200
आज इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?
इंदौर से क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है. आज इंदौर में बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है, जिसकी वजह से फैंस को एक रोमांचक टी-20 मैच देखने को मिलना तय है. इसके अलावा, यहां तापमान 33 से 21 डिग्री तक रह सकता है. हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 30 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
कहां देख सकेंगे आज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच भी शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. वहीं, डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
Touchdown Indore ????#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/UiPlQCiFa9
— BCCI (@BCCI) October 10, 2026
इंदौर में टीम इंडिया का दमदार है रिकॉर्ड
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया की ओर से अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. भारत ने यहां अब तक 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में शानदार जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2 बार और अफगानिस्तान को एक बार धूल चटाई है, जबकि साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे इकलौती शिकस्त मिली थी.
रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 501 रन ठोक दिए थे. जहां वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रनों के विशाल टारगेट को भी आसानी से चेज कर लिया था. अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री बहुत छोटी हैं, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर को अपने गेंदबाजों से कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें: आलीशान घर, महंगी घड़ियों और गाड़ियों का शौक, लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पांड्या, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









