Responsive Scrollable Menu

Bihar vs UP Ranji Trophy Live: उत्तर प्रदेश का पहला विकेट गिरा, अमोद यादव ने दिलाई बिहार को पहली सफलता

Bihar vs UP Ranji Trophy Live: बिहार ने रणजी ट्रॉफी में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यह मुकाबला राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

The post Bihar vs UP Ranji Trophy Live: उत्तर प्रदेश का पहला विकेट गिरा, अमोद यादव ने दिलाई बिहार को पहली सफलता appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Box Office Report: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने मचाया गदर, 9वें दिन की कमाई ने उड़ा गर्दा, हनुमान अंश को दी मात

Drishyam The Conclusion Day 9 Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त केवल एक ही फिल्म राज कर रही है, वो है अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' इतिहास रच रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी महज कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इसका क्रेज इस कदर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि यह आए दिन नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है.

अजय देवगन और तब्बू की लीड रोल वाली यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दृश्यम 3 को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और 9वें दिन इसकी कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 (Drishyam 3 Collection Day 9)

दृश्यम 3 ने अपनी रिलीज के महज 8 दिनों के भीतर ही देश में 300 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लिया था. इसके बाद, 9वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि साल 2026 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए. नौवें दिन इस फिल्म ने लगभग 26.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो कई फिल्मों की ओपनिंग डे पर भी देखने को नहीं मिलती. 

इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 343.80 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. खास बात यह रही कि 8वें दिन के मुकाबले 9वें दिन फिल्म की कमाई में सीधे 82 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Drishyam 3 Worldwide Collection)

'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को दुनियाभर में लगभग 14,903 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिसका फायदा इसे बड़े पैमाने पर मिल रहा है. देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. केवल ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे वहां कुल कलेक्शन 103 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

वहीं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446.80 करोड़ रुपये हो चुका है. केवल नौ दिनों में यह आंकड़ा अपने आप में एक मिसाल है.

यह भी देखें- Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने किया बड़ा कमाल, 'हनुमान अंश' की भी नहीं रुक रही कमाई, 'द वन' का ऐसा रहा हाल

2026 की इन फिल्मों को दी सीधी टक्कर

अपनी इस ताबड़तोड़ कमाई के दम पर 'दृश्यम 3' ने साल 2026 की कई बड़ी फिल्मों जैसे 'बॉर्डर 2', 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस की रेस में पीछे छोड़ दिया है. उदाहरण के लिए, नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्ति और ड्रामा से जुड़ी फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपने 65 दिनों के सफर में दुनियाभर में लगभग 431.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसे 'दृश्यम 3' ने मात्र 9 दिनों में पीछे छोड़ दिया है.

दृश्यम 3 बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म

खास बात यह है कि 'दृश्यम 3' एक्टर अजय देवगन के 35 साल के लंबे और शानदार फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी साल 2020 में आई ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसने देश में 279.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 368.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया था. अब 'दृश्यम 3' ने भारत में 286.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 446.80 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ तान्हाजी को भी पछाड़ दिया है.

यह भी देखें- Drishyam 3 Box Office Collection: 400 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', एक हफ्ते में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

साहिबजादा-सदाकत की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पाकिस्तान ने दूसरा टी20 82 रन से जीता, सीरीज पर भी किया कब्जा

Maaz Sadaqat Sahibzada Farhan shine: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत के 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान के 73 रनों की मदद से 3 विकेट पर 215 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम मोहम्मद इमरान रंधावा की घातक गेंदबाजी के आगे बिखर गई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. रंधावा ने महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके. Sun, 11 Oct 2026 23:35:59 +0530

  Videos
See all

Sara Arfeen Khan: सारा आफरीन खान का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #bollywood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:46:42+00:00

Disha Patani: दिशा पटानी का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #dishapatani #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers