Responsive Scrollable Menu

झांसी के अब्दुल खलील पिछले 40 साल से नवरात्र में मां दुर्गा की बना रहे मूर्तियां, पिता खलील से सीखा ये हुनर, साझा संस्कृति की मिसाल

झांसी में अब्दुल खलील का परिवार पिछले 40 से अधिक वर्षों से शारदीय नवरात्र के लिए मां दुर्गा की मूर्तियां तैयार कर रहा है. यह साझा संस्कृति और आपसी मेलजोल की एक अनूठी मिसाल है, जिसे उनके बच्चे भी सीख रहे हैं. अब्दुल खलील के परिवार में मूर्तियां बनाने का काम एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचा है. उनके पिता देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार करते थे. बचपन से पिता को काम करते देखकर अब्दुल खलील ने भी इस कला को समझना शुरू किया. मिट्टी को आकार देने से लेकर प्रतिमा की बारीक बनावट तक, उन्होंने धीरे-धीरे इस काम का अनुभव हासिल किया. पिता के निधन के बाद परिवार के इस पारंपरिक काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब्दुल खलील ने संभाली.

Continue reading on the app

Sabudana Aloo Chilla Recipe: व्रत में चटपटा खाने का है मन? झटपट बनाएं साबूदाना-आलू का ये स्वादिष्ट चीला

Sabudana Aloo Chilla Recipe: नवरात्रि के व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो इस बार कुरकुरा साबूदाना-आलू चीला जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाने, उबले आलू, सिंघाड़े या कुट्टू का आटा, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाकर मिश्रण तैयार करें. अब तवे पर थोड़ा घी डालकर मिश्रण को चीले का आकार दें और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक सेंकें. इसे दही, व्रत वाली चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-वेस्ट इंडीज के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, भोले बाबा से मांगा इंडिया की जीत का आशीर्वाद

भारत और वेस्ट इंडीज का आज शाम 7 बजे टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद खुशी जाहिर की. Sun, 11 Oct 2026 12:29:40 +0530

  Videos
See all

Maa Shailputri : मां शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न? जानिए पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:16:09+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने चेन्नई में नए शुरू हुए मेट्रो के दूसरे चरण के हिस्से में यात्रा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers