Responsive Scrollable Menu

पिछले 9 महीनों में 1,43,424 लोगों ने खरीद डाली यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि साल के शुरुआती 9 महीनों यानी जनवरी से सितंबर, 2026 के दौरान Hyundai Creta देश की नंबर-1 मिड-साइज एसयूवी बन गई है।

Continue reading on the app

ट्रम्प बोले- अटलांटिक या पैसिफिक का नाम ‘ट्रम्प ओशन’ रखेंगे:कार्यकाल खत्म होने से पहले नाम बदलकर रहूंगा; होर्मुज को भी ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ बता चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अटलांटिक या पैसिफिक ओशन का नाम बदलकर ‘ट्रम्प ओशन’ या ‘ओशन ऑफ द अमेरिका’ रखने का सुझाव दिया है। ट्रम्प ने शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान कहा किट्रम्प ने कहा कि राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले वह एक महासागर और एक बड़ी नदी का नाम बदलना चाहते हैं। उनकी इस बात पर रैली में मौजूद लोग हंसने लगे और तालियां बजाने लगे। हालांकि, उन्होंने महासागर का नाम बदलने का कोई औपचारिक प्रस्ताव पेश नहीं किया। इससे पहले भी ट्रम्प खुद के नाम पर कई जगहों के नाम रखने का सुझाव दे चुके हैं। पहले भी कई जगहों के नाम बदल चुके हैं ट्रम्प ट्रम्प पहले भी अमेरिका में कई जगहों के नाम बदलने या बदलने का सुझाव देने को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले साल उन्होंने मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कर दिया था। इस फैसले के बाद मैक्सिको के साथ कूटनीतिक तनाव बढ़ गया था। इस नाम को लेकर ट्रम्प प्रशासन और अमेरिकी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के बीच भी विवाद हुआ। एपी ने खाड़ी के नए नाम को हर जगह इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में एजेंसी की पहुंच को लेकर प्रशासन और एपी के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई थी। इस साल अगस्त में ट्रम्प ने अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के बीच स्थित लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ कर दिया था। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, यह फैसला कनाडा के नेताओं के साथ व्यापार और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच आया था। ट्रम्प ने अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ रखने का सुझाव भी दिया था। पिछले महीने उन्होंने यह विचार सामने रखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला राज्य के लोगों को ही करना होगा। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, न्यू मैक्सिको में रिपब्लिकन पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थन में वीडियो संदेश देते हुए ट्रम्प ने कहा था, “मैं इस पर जोर नहीं दूंगा, लेकिन बहुत से लोगों को यह नाम काफी पसंद है।”

Continue reading on the app

  Sports

चौका समझकर आपस में बतियाने लगे बल्लेबाज, तिलक वर्मा के अजीब रन आउट से गौतम गंभीर हो गए गुस्से में लाल

Tilak Varma gets bizarre run out: इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा बाउंड्री का गलत अंदाजा लगाकर अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए. अक्षर पटेल के शॉट को चौका समझकर दोनों बल्लेबाज जश्न मनाने लगे, जबकि गेंद आउट ऑफ प्ले नहीं थी. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी मानसिक चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2011 में इयन बेल और 2018 में अजहर अली भी इसी तरह की बड़ी लापरवाही का शिकार होकर मैदान पर अजीब स्थिति में अपनी विकेट गंवा चुके हैं. Sun, 11 Oct 2026 23:03:40 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:42:14+00:00

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers