Responsive Scrollable Menu

ENG vs NEP: जैकव बैथल और हैरी ब्रुक ने जड़े अर्धशतक, नेपाल को इंग्लैंड से जीत के लिए मिला 185 का लक्ष्य

ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और उनके कप्तान हैरी ब्रुक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जेकब बेथेल और हैरी ब्रुक ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेल इस फैसले को सही साबित किया. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं. अब नेपाल को जीत के लिए इस मैच में 158 रन बनाने होंगे. 

नेपाल को शुरुआत में ही मिली पहली सफलता

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर आए. इन दोनों ने पहली पारी के लिए सिर्फ 5 रन जोड़े. टीम को पहला झटका साल्ट के रूप में लगा. शेर मल्ला ने उन्हें संदीप लामिछाने के हाथों 1 रन के निजी स्कोर पर आउट कराया. इसके बाद जोस बटलर 26 रन बनाकर नंदन यादव का शिकार बने.

जेकब और हैरी ने खेलीं अर्धशतकीय पारी

इसके बाद टीम के लिए जेकब बेथेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया. बेथेल ने 35 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 55 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान हैरी ब्रुक ने 32 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली.

विल जैक्स ने अंतिम ओवर्स में मचाया धमाल

इन दोनों के अलावा अंतिम ओवर्स में विल जैक्स ने टीम के लिए 18 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की नाबाद पारी खेली. नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए. शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला.

इंग्लैंड और नेपाल की प्लेइंग-11

नेपाल - कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.

इंग्लैंड - फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? 15 फरवरी को कोलंबो में फैंस को दिख सकता है भरपूर एक्शन

Continue reading on the app

कर्नाटक: विजयपुरा में प्राइवेट जेट हादसे का शिकार, मैंगलोर गांव के पास हादसा

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. यह हादसा मैंगलोर गांव के करीब हुआ. इस घटना में पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल लाया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी. 

विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के करीब रविवार दोपहर को एक जेट  विमान हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि कालबुर्गी के करीब विमान हवा में संतुलन खो बैठा. पायलट ने विमान को काफी नियंत्रित करने का प्रयास किया. मगर मैंगलोर के करीब एक खेत में विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है. 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: नामीबिया का वो दिग्गज जो जानता है टीम इंडिया के सारे राज़, बड़ा खतरा

India vs Namibia: भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबला खेलना है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत से आगाज किया था. दिलचस्प बात ये है कि अगले मैच में टीम इंडिया के सामने वो शख्स होगा जो उसे वर्ल्ड चैंपियन बना चुका है. Mon, 09 Feb 2026 20:03:13 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: छात्र ने छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी, CCTV में कैद हुई Tarn Taran की वारदात #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T14:42:45+00:00

Varanasi Bulldozer Action : Dalmandi में फिर गरजा बुलडोजर, विरोध के बीच तोड़फोड़ का सिलसिला जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T14:45:06+00:00

Seychelles के साथ हुए MoU पर हस्ताक्षर बोले PM Modi #shortsvideo #aajtak #pmmodi #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T14:43:16+00:00

हिमंत बिस्वा सरमा को मुसलमानों पर प्रतीकात्मक रूप से गोली चलाने के वीडियो पर हंगामा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T14:41:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers