Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: नानाजी देशमुख की 110वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News Today Live Updates: आज 11 अक्टूबर 2026 और दिन रविवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर रहेंगे. इस  दौरान वे 13,000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं दिल्ली में आज भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट में बदलाव (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज भी विरोध प्रदर्शन करेगी. उधर गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान होगा. इस चुनाव  के नतीजे 13 अक्टूबर को आएंगे. जबकि सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच आज अदालत की अवमानना ​​के मामले पर विशेष सुनवाई करेगी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली में सभी कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को बुलाया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, धरना-अनशन या पदयात्रा की दी चेतावनी

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दिल्ली में CJP के नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है. उन्होंने सरकार से अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका समेत हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की है. वांगचुक ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर इस मामले का समाधान नहीं हुआ, तो वह लेह या दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके लिए धरना, अनशन या पदयात्रा जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है.

वांगचुक ने दिल्ली में छात्र नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं, वकीलों, पत्रकारों और सांसदों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने सरकार से अपील की कि गिरफ्तारियों से जुड़े मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाए, ताकि उन्हें आंदोलन का रास्ता न अपनाना पड़े.

सोनम वांगचुक ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पर उठाए सवाल

सोनम वांगचुक ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें छात्र और युवा संगठनों के नेता, वकील, पत्रकार और सांसद भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की थी. उन्हें उम्मीद थी कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी. वांगचुक ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है. उन्होंने सरकार से मांग की कि गिरफ्तारियों से जुड़े मामलों को जल्द खत्म किया जाए और संबंधित लोगों की रिहाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगले 24 घंटों में कोई समाधान नहीं निकलता है, तो वह लेह या दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर विचार करेंगे. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लेगी और उन्हें कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात, लगाए गए बैरिकेड्स

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिरासत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. दिल्ली पुलिस की कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग के बीच आंदोलन का असर सीमित रहा. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.

हिरासत में लिए गए लोगों में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों नेताओं को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से ही हिरासत में ले लिया गया. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई. कई अन्य विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

ध्रुव राठी और छात्र संगठन की अध्यक्ष भी हिरासत में

प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम में यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई. वहीं, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली हाट से हिरासत में लिया गया. इन कार्रवाइयों को लेकर विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं. सोनम वांगचुक ने भी गिरफ्तारियों पर आपत्ति जताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने की मांग की है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है. संगठन ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी. CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद संगठन पीछे हटने वाला नहीं है. संगठन मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जता रहा है. प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है. ऐसे में राजधानी में विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है.

मेट्रो और ट्रेन सेवाओं से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला पहुंचा है. अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अवमानना याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर को मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रोकने संबंधी अदालत के आदेश का उल्लंघन किया गया. याचिका में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है. इस मामले पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. अब सभी की नजर सरकार की प्रतिक्रिया, हिरासत में लिए गए नेताओं की स्थिति और सोनम वांगचुक के अगले कदम पर है. यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता है, तो दिल्ली या लेह में उनके प्रस्तावित शांतिपूर्ण आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात, मेट्रो फेज-2 समेत कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma World Records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज 2000 टी20 रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया. अभिषेक के टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. Sun, 11 Oct 2026 19:38:53 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: चुनाव से पहले Etawah की जनता ने बताया किसका देंगे साथ? | Chaupal | SP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:38:25+00:00

CJP Protest: आप प्रवक्ता पर भड़के एंकर! | Stone Pelting | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:34:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers