Responsive Scrollable Menu

CJP Protest: 'आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं'; दिल्ली विरोध-प्रदर्शनों पर UN की टिप्पणियों पर भारत का पलटवार

CJP Protest: भारत ने नई दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इन टिप्पणियों को गलत धारणा पर आधारित बताते हुए अपने आंतरिक मामलों में 'अनुचित हस्तक्षेप' करार दिया है। भारत ने स्पष्ट किया कि देश में शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार संविधान के तहत प्राप्त है। लेकिन यह अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के हित में लगाए गए उचित प्रतिबंधों के अधीन है

Continue reading on the app

CJP प्रदर्शन पर UN की टिप्पणी से भड़का भारत, कहा- देश के आंतरिक मामलों में दखल न दे

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और इस दौरान हुई गिरफ्तारियों को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए इसे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है. जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार भारतीय संविधान में दिया गया है. देश की संस्थाएं, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया इस अधिकार की रक्षा करते हैं.

भारत की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है, जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चिंता जताई थी. हिरासत में लिए गए लोगों में प्रदर्शनकारी, आंदोलन के नेता, वकील, पत्रकार और नागरिक समाज से जुड़े सदस्य शामिल बताए गए थे.

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

आज यानी की 11 अक्तूबर को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था, जब भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हार्दिक के जीवन में ऐसा मुश्किल समय भी था, जब उनके पास न तो खाने के लिए पैसे थे और न ही क्रिकेट खेलने के लिए किट थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के सूरत में 11 अक्तूबर 1993 को हार्दिक पांड्या का जन्म हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का सूरज में छोटा सा बिजनेस था। जब वह 5 साल के थे, तो उनका परिवार सूरत से वडोदरा आकर बस गया। वहीं पिता का बिजनेस भी बंद हो गया और उनका परिवार किराए के मकान में रहने लगे। हार्दिक के पिता को क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए उन्होंने दोनों बेटों का पूर्व इंडियन क्रिकेटर किरण मोरे की एकेडमी में दाखिला कराया।

क्रिकेट किट लेते थे उधार

जब हार्दिक के पास खेलने के लिए क्रिकेट की किट नहीं थी, ऐसे में हार्दिक बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट किट उधार लेकर खेलते थे। अंडर 19 क्रिकेट के दौरान हार्दिक पांड्या के पास पैसे नहीं थे, जिस कारण वह मैगी खाकर काम चलाते थे। वहीं उनके परिवार के हालात भी ठीक नहीं थे। लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया।

भारतीय क्रिकेट टीम में बनाई जगह

फिर हार्दिक पांड्या अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। साल 2016 में सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। क्रिकेटर ने 10 पारियों में 53.85 के औसत से 377 रन बनाए थे। वहीं टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 54 वनडे खेले हैं, जिसमें क्रिकेटर ने 957 रन बनाए हैं। वहीं इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं और 54 विकेट अपने खाते में भी जोड़े। टी-20 की बात करें, तो इस फॉर्मेट में हार्दिन ने 40 मैचों में 38 विकेट लिए और 310 रन बनाए।

Sun, 11 Oct 2026 08:52:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | Saurav Das, Ashutosh Ranka भी Arrest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers