Responsive Scrollable Menu

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: सीजेपी के प्रदर्शन में बीबीसी के संवाददाताओं ने क्या देखा?

दिल्ली में10 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिनभर खींचतान चलती रही. सीजेपी ने 11 अक्तूबर को भी प्रदर्शन का आह्वान किया है.

Continue reading on the app

इंदौर में आज भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला:होलकर स्टेडियम के आसपास रास्ते बंद होंगे; 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से ज्यादा ड्रोन से निगरानी

इंदौर में रविवार को क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा। होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले ही शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है, वहीं स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। दोनों टीमें शनिवार को चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, इसलिए आज का मुकाबला बढ़त बनाने के लिहाज से अहम होगा। मैच का असर शहर के यातायात पर भी पड़ेगा। दोपहर 2 बजे से मैच खत्म होने तक स्टेडियम के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा। सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। देखिए होलकर में चल रही मैच की तैयारी की तस्वीरें… सीरीज 1-1 से बराबर, आज जीतने वाली टीम बनाएगी बढ़त भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में इंदौर का तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त बनाने के लिहाज से अहम है। दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार को चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंच चुके हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के शाम करीब 5 बजे तक होलकर स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं। मैच के दौरान करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। देखिए भारतीय खिलाड़ियों के पहुंचने की तस्वीरें… बड़े शॉट और चौकों-छक्कों के लिए जाना जाता है होलकर होलकर स्टेडियम को बड़े स्कोर और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। मैदान की चौकोर बाउंड्री करीब 56 मीटर और सीधी बाउंड्री लगभग 68 मीटर बताई जाती है। ऐसे में सही टाइमिंग के साथ लगाए गए शॉट गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में छोटी बाउंड्री का महत्व और बढ़ जाता है। यहां कुछ अच्छे ओवर मैच का रुख बदल सकते हैं। पिच को भी टी-20 मुकाबले के अनुरूप तैयार किया गया है। दर्शकों को बड़े शॉट, तेज रन और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी। 60 फेस रिकग्निशन कैमरे, 10 से ज्यादा ड्रोन; ऐसे रहेगी सुरक्षा मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर तैयार की गई है। स्टेडियम परिसर में 160 सीसीटीवी कैमरे निगरानी करेंगे। इसके अलावा 60 फेस रिकग्निशन कैमरों और 10 से अधिक ड्रोन के इस्तेमाल की योजना है। करीब 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, जबकि 150 यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही और डायवर्जन पर नजर रखेंगे। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों की जांच, भीड़ का प्रबंधन और खिलाड़ियों की सुरक्षा पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी। दोपहर 2 बजे से बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों पर जाने से बचें यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। स्टेडियम की ओर जाने वाले कई मार्गों पर पासधारी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर और हाईकोर्ट चौराहे के आसपास यात्रियों को उतारेंगी। यहां से स्टेडियम तक पैदल जाना होगा। हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों को जंजीरवाला चौराहे की ओर से पैदल प्रवेश मार्ग का उपयोग करना होगा। लैंटर्न की ओर से आने वाले दर्शक भी पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे। बिना पार्किंग पास के स्टेडियम के करीब नहीं जा सकेंगे वाहन स्टेडियम के आसपास पार्किंग की जगह सीमित है। इसलिए पासधारी वाहनों और टिकट लेकर आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पार्किंग पास वाले वाहन चालकों को पास विंडस्क्रीन पर स्पष्ट रूप से लगाना होगा। पास पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होना भी जरूरी है। नियम पूरे नहीं होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। टिकटधारी दर्शकों के लिए पार्किंग पंचम की फेल, एसजीएसआईटीएस मैदान और बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जगह उपलब्ध रहने तक पहले आओ, पहले पार्क करो के आधार पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। विजयनगर और मालवा मिल की ओर से आने वाले दर्शक पंचम की फेल में वाहन पार्क कर सकते हैं। राजवाड़ा और मरीमाता की ओर से आने वालों के लिए एसजीएसआईटीएस तथा बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान का विकल्प है। पलासिया और भंवरकुआं की ओर से आने वाले दर्शक मधुमिलन, रीगल और शास्त्री ब्रिज के आसपास निर्धारित मार्गों से इन पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकते हैं। यातायात पुलिस ने स्टेडियम के आसपास निजी वाहन लेकर आने के बजाय सिटी बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। दर्शकों को पार्किंग से स्टेडियम तक पैदल जाने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए। 1983 में नेहरू स्टेडियम में भिड़ी थीं दोनों टीमें इंदौर और भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मुकाबलों का इतिहास भी पुराना है। वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में वेस्टइंडीज को हराया था। इसे इंदौर में वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला और नेहरू स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बताया जाता है। हालांकि, अब नेहरू स्टेडियम की हालत खराब हो चुकी है। कई ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह है होलकर स्टेडियम होलकर स्टेडियम भी कई ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह रहा है। दिसंबर 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 219 रन की पारी खेली थी। उस समय यह वनडे क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक था। बाद में रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2016 में होलकर स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इसके बाद यह भारत का 22वां टेस्ट स्थल बना। वर्ष 2017 में यहां भारत-ऑस्ट्रेलिया का वनडे और भारत-श्रीलंका का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी खेला गया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के मैचों ने भी इस मैदान को इंदौर की क्रिकेट पहचान का अहम हिस्सा बनाया है। ये खबर भी पढ़ें… T-20 के टिकट 113 मिनट में बिके, ब्लैक मार्केटिंग शुरू इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होगा। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंचीं। टीम इंडिया रेडिसन और वेस्टइंडीज मैरियट होटल में ठहरेगी। खिलाड़ियों में 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

13 गेंद खेलकर यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट, विकेटकीपर बनने की कोशिश में बल्लेबाजी में हुए फ्लॉप

मुंबई के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ के शून्य पर आउट हो गए. यशस्वी ने 13 गेंद खेलकर भी अपना खाता नहीं खोल पाए. Sun, 11 Oct 2026 10:43:56 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | Saurav Das, Ashutosh Ranka भी Arrest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:15:52+00:00

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers