Responsive Scrollable Menu

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर किया बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport Attacks: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं. अब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

मरने वालों में अमेरिकी और सऊदी नागरिक भी शामिल

जानकारी के मुताबिक, घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिक भी शामिल हैं. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. इस हमले का हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. बता दें कि हूती विद्रोहियों ने ये हमला ऐसे वक्त में किया है जब ईरान में चल रही जंग के चलते मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. वहीं अब सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की खबरों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल की आखिरी क्या मजबूरी है? बैटिंग छोड़ विकेटकीपिंग पर उतरे, जानें वसीम जाफर ने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हाल ही में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था. इस पर अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी को सलाह दी है. वसीम जाफ ने यशस्वी को साफ तौर पर कहा है कि वह सिर्फ अपने बैटिंग पर ध्यान दें. उन्हें विकेटकीपिंग करने की कोई जरूरत नहीं है. Sun, 11 Oct 2026 06:16:40 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers