Responsive Scrollable Menu

Horoscope 11 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

आपकी योग्यता और सलाह, अन्यों के लिए उपयोगी। अधिकार भी बढ़ेंगे और धन की आमदनी भी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार के लोगों की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान।

वृष

परिवार में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कर्मक्षेत्र में लाभ, उच्च सम्पर्क, परिवार में मतभेद। विवेक और चतुराई से हानि भी लाभ में बदल जाएगी। मजबूरी में मन मारकर काम करना होगा।

मिथुन

ऋण रोग और विवादों से मुक्ति मिलेगी। विरोधी पक्ष आप पर हावी रहेगा। व्यापारी बड़ा सौदा कर सकते हैं। प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

कर्क

धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, चिंताएं दूर होगी। यात्रा संभव, स्थगित करना ठीक रहेगा। छोटी सी बात बडा हंगामा खड़ा करेगी। उत्तम समय है, अवसर का लाभ उठाएं।

सिंह

खेल प्रतियोगिता/इंटरव्यू में सफलता। सफलताओं से परिपूर्ण दिन। विद्यार्थियों को लक्ष्य केन्द्रित होना चाहिए। घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने में व्यस्तता।

कन्या

बिगड़ेगा हालत सुधरेंगे, वरिष्ठ जनों से लाभ। जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगे। जरूरी काम दोपहर तक होने चाहिए। उन्नति के सोपान पर चढ़कर गौरव की अनुभूति।

तुला

डूबा धन मिलेगा, उन्नति के अवसर भी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। शुभ कार्य शीघ्र सम्पन्न करें, दोपहर बाद कष्ट।

वृश्चिक

उपलब्धियों से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। यात्रा करने से बचना चाहिए। ज्ञान अज्ञात कारणों से परेशान-वाहन सावधानी से चलाएं। चलायमान स्थिति, भ्रमण होता रहेगा।

धनु

अधिक लालच के कारण नुकसान होगा। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। विश्वासघात और ठगी के शिकार हो सकती है। विदेश यात्रा और वीजा की चिंता।

मकर

परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। मनोरथ पूरे होंगे, लक्ष्य सिद्ध होगा। डाक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कल्पनालोक से यथार्थ पर आएं।

कुंभ

संवाद से समस्या हल हो सकती है। किसी प्रतिभोज में शामिल होंगे। धन का लेन-देन योजनानुसार करें। पुत्र-पौत्र आदि की उन्नति से हर्षित होंगे।

मीन

मित्र और मित्रता की परीक्षा में सफल होंगे। घर-परिवार में आनंद-दायक वातावरण रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापारिक चुनौतियों में सफल रहेंगे।

Continue reading on the app

Durga Mata Aarti Lyrics: ‘जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी’, नवरात्रि में रोज करें माता की आरती, जानें विधि

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में रोज देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और साथ में आरती भी। बिना आरती के कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती। जानें नवरात्रि में कैसे करें मां दुर्गा की आरती जय अम्बे गौरी... और आरती करने की सही विधि।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

आज यानी की 11 अक्तूबर को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था, जब भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हार्दिक के जीवन में ऐसा मुश्किल समय भी था, जब उनके पास न तो खाने के लिए पैसे थे और न ही क्रिकेट खेलने के लिए किट थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के सूरत में 11 अक्तूबर 1993 को हार्दिक पांड्या का जन्म हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का सूरज में छोटा सा बिजनेस था। जब वह 5 साल के थे, तो उनका परिवार सूरत से वडोदरा आकर बस गया। वहीं पिता का बिजनेस भी बंद हो गया और उनका परिवार किराए के मकान में रहने लगे। हार्दिक के पिता को क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए उन्होंने दोनों बेटों का पूर्व इंडियन क्रिकेटर किरण मोरे की एकेडमी में दाखिला कराया।

क्रिकेट किट लेते थे उधार

जब हार्दिक के पास खेलने के लिए क्रिकेट की किट नहीं थी, ऐसे में हार्दिक बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट किट उधार लेकर खेलते थे। अंडर 19 क्रिकेट के दौरान हार्दिक पांड्या के पास पैसे नहीं थे, जिस कारण वह मैगी खाकर काम चलाते थे। वहीं उनके परिवार के हालात भी ठीक नहीं थे। लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया।

भारतीय क्रिकेट टीम में बनाई जगह

फिर हार्दिक पांड्या अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। साल 2016 में सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। क्रिकेटर ने 10 पारियों में 53.85 के औसत से 377 रन बनाए थे। वहीं टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 54 वनडे खेले हैं, जिसमें क्रिकेटर ने 957 रन बनाए हैं। वहीं इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं और 54 विकेट अपने खाते में भी जोड़े। टी-20 की बात करें, तो इस फॉर्मेट में हार्दिन ने 40 मैचों में 38 विकेट लिए और 310 रन बनाए।

Sun, 11 Oct 2026 08:52:00 +0530

  Videos
See all

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers