Responsive Scrollable Menu

CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च:कल 7000 लोग हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को लगातार दूसरे दिन सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को भी समर्थक प्रोटेस्ट करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। करीब 7000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग है। शनिवार को करीब 250 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं थीं। मेट्रो स्टेशन भी बंद रखे गए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो बैन पर फिर से विचार करने का आदेश दिया था। अब मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की अनदेखी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। 10 अक्टूबर का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें… CJP के निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त क्यों; 4 वजहें… 1. SIR पर 14 बार आपत्ति: SIR को लेकर कॉकरोच पार्टी पहले से ही सवाल उठा रही है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। 2. वोटर लिस्ट पर सवाल: दोनों आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। 3. फॉर्म-6 में बदलाव पर आपत्ति: एक मामले में फॉर्म-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़ने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी। 4. डेटा और काम के बंटवारे पर चिंता: दोनों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। वहीं, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश को भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया था। आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए चुनाव आयोग ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर कहा था कि सदस्यों की अलग-अलग राय और सुझाव किसी भी संस्थान की निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं। आयोग के मुताबिक, पिछले एक साल में SIR समेत सभी बड़े फैसले और निर्देश पूरी कमिशन की सर्वसम्मति से लिए गए। रिपोर्ट सामने आने के बाद SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ा। विपक्षी दलों और CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी मामले को लेकर अदालत में भी याचिकाएं दायर की गई हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 9 बड़े प्रदर्शन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 9 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। CJP का पिछला प्रदर्शन 36 दिनों का, धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। -----------------------------

Continue reading on the app

भागलपुर में गंगा में समाए 4 घर, लखनऊ में बाढ़:3 लाख लोग प्रभावित; राजस्थान के 11 शहरों में रात का तापमान 20°C से नीचे

मानसून के लौटने के साथ ही इस समय देश में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आने लगी है। राजस्थान, दिल्ली में रातें ठंडी होने लगी हैं। वहीं मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, गुजरात में दिन में उमस से लोग परेशान हैं। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम के असर से 11 अक्टूबर से ठंडक बढ़ सकती है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। 11 शहर ऐसे हैं जहां रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी के किनारे अचानक हुए कटाव से 50 मीटर लंबा तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया और चार घर पूरी तरह नष्ट हो गए। यूपी के लखनऊ में पिछले 12 दिन से गोमती नदी की बाढ़ मुसीबत बनी है। यहां करीब 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देश में आज कहां बारिश हो सकती है, देखें मैप… अगले 2 दिन मौसम का हाल 12 अक्टूबर 13 अक्टूबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: इंदौर में निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड, भारत-वेस्टइंडीज तीसरा T20I इस खिलाड़ी के लिए बड़ा मौका

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20I में क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर रहने वाला है. इंदौर की पिच पर एक बार फिर से रांची जैसी ही रनों की बरसात की उम्मीद जताई जा रही है. Sun, 11 Oct 2026 10:09:57 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | Saurav Das, Ashutosh Ranka भी Arrest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:15:52+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers