Responsive Scrollable Menu

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक प्राथमिक चिकित्सालय से अगवा नवजात बच्ची को आठ घंटे के भीतर मुक्त कराते हुए आरोपी महिला (26) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी बहन को बच्ची देने के लिए उसे कथित तौर पर अगवा किया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बागपत की मूल निवासी और फिलहाल भंगेल में रह रही उपासना नामक महिला को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की पत्नी ने छह अक्टूबर को भंगेल के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था।

आठ अक्टूबर की शाम एक अज्ञात महिला अस्पताल में नवजात की मां और दादी के पास पहुंची और सरकारी योजना के तहत उन्हें 2,500 रुपये दिलाने का वादा कर उनसे बातचीत करने लगी। पुलिस ने बताया कि महिला नौ अक्टूबर की सुबह दोबारा अस्पताल आई और परिवार के सदस्यों को बातचीत में उलझाकर वह कथित तौर पर बच्ची को लेकर चली गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर फेज-दो थाने की एक टीम ने आरोपी महिला का पता लगाया और शुक्रवार को आठ घंटे के भीतर नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की कोई संतान नहीं है और वह तीन दिन की नवजात को अपनी बहन को सौंपने के इरादे से अस्पताल से ले गई थी।

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा के नाम आज हो सकता है विश्व कीर्तिमान, खतरे में सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma eyes fastest 2000 T20I Runs: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. यह मैच कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस मुकाबले में युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. मौजूदा समय में अभिषेक ने 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 63 पारियों में 1,967 रन बनाए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अब तक 1,009 गेंदों का सामना किया है.

Continue reading on the app

  Sports

साहिबजादा-सदाकत की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पाकिस्तान ने दूसरा टी20 82 रन से जीता, सीरीज पर भी किया कब्जा

Maaz Sadaqat Sahibzada Farhan shine: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत के 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान के 73 रनों की मदद से 3 विकेट पर 215 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम मोहम्मद इमरान रंधावा की घातक गेंदबाजी के आगे बिखर गई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. रंधावा ने महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके. Sun, 11 Oct 2026 23:35:59 +0530

  Videos
See all

Disha Patani: दिशा पटानी का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #dishapatani #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:45:29+00:00

Sara Arfeen Khan: सारा आफरीन खान का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #bollywood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers