Responsive Scrollable Menu

भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा:कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है; सावरकर को भारत रत्न देने से पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक बनता है। भागवत रविवार को मुंबई में RSS के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया गया तो इससे पुरस्कार की गरिमा और बढ़ेगी। भागवत की स्पीच की 6 बड़ी बातें मोहन भागवत के पिछले 2 बड़े बयान… 7 फरवरी: भागवत बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू, संघ किसी के खिलाफ नहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में हिंदू ही है और कोई है ही नहीं। किसी खास रस्म या प्रार्थना से जुड़े धर्म को नहीं दिखाता है, न ही यह किसी खास समुदाय का नाम है। RSS किसी के खिलाफ नहीं है और न ही उसे सत्ता या पावर की इच्छा है। संघ राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं है, हालांकि संघ के कुछ लोग राजनीति में सक्रिय हैं। भागवत ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई आरएसएस के प्रधानमंत्री है। उनकी पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी अलग है। उसमें बहुत स्वयंसेवक है, लेकिन संघ की नहीं। संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2 फरवरी: भागवत बोले- अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या की पहचान करना सरकार की जिम्मेदारी RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हैदराबाद में कहा कि अवैध रूप से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर भेजना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिक इस तरह के मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से आरएसएस को समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी (भाजपा) को कंट्रोल नहीं करता। संघ का उद्देश्य सत्ता, टिकट या चुनाव नहीं, बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे, कितनी मात्रा सही? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सबकुछ बताया

Neem Benefits: नीम की पत्तियों को आयुर्वेद में कई मर्ज के लिए रामबाण इलाज बताया गया है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. इसके अलावा नीम का सेवन टाइफाइड, मलेरिया और सामान्य बुखार से बचाव में मददगार है.

Continue reading on the app

  Sports

दूसरी पारी का वो 15वां ओवर जो बना मैच का टर्निंग पॉइंट, सैम करन ने नेपाल से छीन लिया जीत

England vs Nepal Match biggest turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के सैम करन ने नेपाल के जबड़े से मैच को छीन लिया. पारी के 15वें ओवर में सैम करन ने नेपाल को दीपेंद्र सिंह एरी को आउट कराया जो इंग्लैंड के लिए मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में कब-क्या हुआ. Sun, 8 Feb 2026 19:39:26 +0530

  Videos
See all

हवा में उड़ा धूल का गुबार और मची चीख पुकार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:14:20+00:00

एक कार, तीन शव, कई सवाल...दिल्ली में रहस्यमयी मौतें | Delhi | Peeragarhi Flyover | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:10:16+00:00

अनिरुद्ध महाराज की कथा में मची भगदड़, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #anirudhacharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:11:35+00:00

महाराज की एंट्री होते ही बेकाबू हुई भीड़,पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां | #shorts #viralvideo #anirudha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:12:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers