Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी रणजी के शुरुआती 2 राउंड में नहीं खेलेंगे:बिहार टीम का ऐलान; आशुतोष अमन नए हेड कोच, साकिबुल गनी कप्तान

वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो राउंड में बिहार के लिए नहीं खेलेंगे। BCCI की ओर से नियुक्त चयन समिति ने 2026-27 रणजी सीजन के शुरुआती दो राउंड के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें सूर्यवंशी का नाम नहीं है। बिहार अपने रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगा। टीम की कप्तानी साकिबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे। वैभव न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में शामिल वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। बिहार को रणजी में पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलना है। ऐसे में शुरुआती दो राउंड के दौरान वैभव भारतीय टीम की तैयारी और न्यूजीलैंड दौरे में व्यस्त रहेंगे। आशुतोष अमन बने बिहार के नए हेड कोच पूर्व बिहार कप्तान आशुतोष अमन को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। अशोक कुमार उनके असिस्टेंट कोच होंगे। दोनों ने विनायक सामंत और कुमार मृदुल की जगह ली है। आशुतोष अमन बिहार के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं। अब उन्हें टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साकिब हुसैन संभालेंगे पेस अटैक IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन टीम के पेस अटैक की अगुआई करेंगे। उन्होंने अपने पहले IPL सीजन में 11 मैचों में 15 विकेट लिए थे। अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार को भी टीम में जगह मिली है। वह पहले मुंबई इंडियंस के साथ रह चुके हैं। BCCI की चयन समिति ने चुनी टीम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशासनिक बदलाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर को पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज अश्वनी कुमार सिंह को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने एक कमेटी बनाई और बिहार की टीमों के चयन के लिए BCCI से मदद मांगी। BCCI की ओर से नियुक्त चयन समिति में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह, तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी एस. शरथ और मध्य प्रदेश के पूर्व बल्लेबाज अमिताभ विजयवर्गीय शामिल थे। इस समिति ने बिहार की सीनियर पुरुष टीम चुनी है। बिहार का 17 सदस्यीय स्क्वॉड साकिबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारूका, मंगल महरूर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उपकप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव। स्टैंडबाय: नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम, तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। पूरी खबर

Continue reading on the app

यूट्यूब क्यों हुआ दुनिया भर में डाउन? अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 3 लाख यूजर्स ने की शिकायत, कंपनी ने दिया जवाब

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सेवाएं गुरुवार को अचानक दुनिया के कई हिस्सों में ठप हो गईं। इस वैश्विक आउटेज के कारण अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों में करोड़ों यूजर्स को वीडियो देखने और ऐप का इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इसकी शिकायतें करनी शुरू कर दीं।

इंटरनेट सेवाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, कुछ ही घंटों के भीतर करीब 3 लाख यूजर्स ने यूट्यूब के काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर समस्याएं मोबाइल ऐप से जुड़ी हुई थीं। रिपोर्ट करने वाले यूजर्स में से एक बड़े हिस्से ने कहा कि ऐप बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा था, जबकि लगभग 16% यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग में और 10% ने वेबसाइट के साथ समस्या की शिकायत की।

कंपनी ने मानी आउटेज की बात

बढ़ती शिकायतों के बीच, यूट्यूब की आधिकारिक सपोर्ट टीम ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। TeamYouTube ने एक बयान जारी कर कहा कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और इस पर नजर बनाए हुए हैं।

“हम इस समस्या को देख रहे हैं। अभी हमारे पास इसका कोई समाधान नहीं है, लेकिन हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। हम यूजर्स को अपडेट करते रहेंगे।” — TeamYouTube

इसके अलावा, गूगल के सपोर्ट पेज पर भी एक अपडेट जारी किया गया। इसमें लिखा था, “हम यूट्यूब होमपेज, रिकमंडेशन और सर्च में आ रही दिक्कतों से अवगत हैं और हमारी टीम इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है।” हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस समस्या को पूरी तरह से ठीक करने में कितना समय लगेगा।

आउटेज का कारण अभी भी अज्ञात

यूट्यूब की सेवाएं क्यों बाधित हुईं, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि यूट्यूब के साथ-साथ गूगल, AWS (अमेजन वेब सर्विसेज) और क्लाउडफ्लेयर जैसी अन्य बड़ी इंटरनेट सेवाएं भी कुछ यूजर्स के लिए प्रभावित हुई थीं। भारत में भी कुछ यूजर्स ने यूट्यूब के धीमा चलने की शिकायत की, हालांकि यहां इसका असर व्यापक नहीं था। फिलहाल, दुनिया भर के यूजर्स कंपनी की ओर से पूरी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

PHOTOS: 'खेलो खरगोन' में युवा दिखाएंगे दमखम! विजेताओं को मिलेंगे 2 लाख के नकद इनाम

Khelo Khargone Competition: 'खेलो खरगोन' स्पर्धा का आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. प्रतियोगिता के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. Tue, 13 Oct 2026 07:11:59 +0530

  Videos
See all

Super Fast 100 News LIVE: Aaj Ki 100 Khabar | Headlines Today | Top News | Breaking | 13 October #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T02:07:11+00:00

Breaking News On CJP Protest Live : CJP को लेकर आई चौंकाने वाली खबर ! | Jantar Mantar | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T02:16:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers