टी-20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय:श्रेयस अय्यर को 18 स्थान का फायदा, ईशान नंबर-1 पर बरकरार
भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ICC रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग लगाई है। वे करियर में पहली बार टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-10 में आए हैं। वे 7वें स्थान पर आ गए हैं। अय्यर ने मंगलवार रात को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी रैंकिंग में मिला। अब टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल हैं। श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन पहले, अभिषेक शर्मा दूसरे और तिलक वर्मा 10वें स्थान पर हैं। बुमराह की टॉप-10 में वापसी, राशिद नंबर-1 बॉलर टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 में वापसी हो गई है। उन्हें 3 स्थान का फायदा मिला है। अफगानिस्तान के राशिद खान पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़कर नंबर-1 बॉलर बन गए हैं। भारत के अक्षर पटेल ने भी 16 पायदान की छलांग लगाई है। वे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के नसुम अहमद 8वें और मेहदी हसन 9वें नंबर पर हैं। हार्दिक पंड्या को एक स्थान का नुकसान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टी-20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 8वें स्थान पर हैं। वे टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 पर हैं। हार्दिक चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। गिल वनडे के नंबर-1 बैटर, राहुल टॉप-10 में पहुंचे भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल वनडे बैटर्स की रैंकिंग के टॉप पर अपनी बढ़त और मजबूत कर चुके हैं। उनके 841 रेटिंग पॉइंट हैं। तीसरे वनडे में 162 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप 2 स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल सात स्थान ऊपर चढ़े हैं। वे अब संयुक्त रूप से 10वें नंबर पर हैं और टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। ---------------------------------------------- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक; डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। पढ़ें पूरी खबर
Google ने भारत में Pixel 10a स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कब से शुरू होगी बिक्री?
स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हुए गूगल ने अपनी लोकप्रिय A-सीरीज का नया डिवाइस Google Pixel 10a भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के सबसे किफायती पिक्सल फोन के तौर पर पेश किया गया है, जिसका लक्ष्य प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है। इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से कम है और यह कई फ्लैगशिप-स्तर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है।
कंपनी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं, और इसकी खुली बिक्री 6 मार्च से शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि यह फोन सीधे तौर पर ऐप्पल के आने वाले आईफोन 17e को टक्कर देगा।
दमदार परफॉर्मेंस और 7 साल का अपडेट
Google Pixel 10a में परफॉर्मेंस के लिए Tensor G4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले Pixel 9a में भी देखा जा चुका है। गूगल ने इस फोन के साथ एक लंबा वादा किया है — कंपनी 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट्स मुहैया कराएगी, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा आकर्षण है। मजबूती के मामले में भी यह फोन दमदार है, इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
कैमरा और डिस्प्ले में क्या है खास?
पिक्सल फोन हमेशा से अपने कैमरे के लिए जाने जाते हैं और Pixel 10a इस विरासत को आगे बढ़ाता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फोटोग्राफी को आसान और बेहतर बनाने के लिए इसमें ‘कैमरा कोच’ और ‘ऑटो बेस्ट टेक’ जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को शानदार तस्वीरें लेने में मदद करते हैं।
फोन में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले है, जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे तेज धूप या आउटडोर में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता
बैटरी लाइफ के मामले में यह पिक्सल A-सीरीज का अब तक का सबसे शक्तिशाली फोन है। गूगल ने इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी दी है। यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
कीमत और किससे होगा मुकाबला?
भारत में Google Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऐप्पल के आगामी आईफोन 17e से होने की उम्मीद है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह लगभग 60,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है और उसमें आईफोन 17 वाला चिपसेट, नया सेल्फी कैमरा और डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News







