Responsive Scrollable Menu

भारतीय वायुसेना का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने की टीम से मुलाकात

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस) भारतीय वायुसेना सिंगापुर एयर शो 2026 में स्वदेशी शक्ति व अपने बेजोड़ हुनर का प्रदर्शन कर रही है। इस बार वायुसेना की मशहूर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने यहां अपने शानदार हवाई करतब दिखाए हैं।

सिंगापुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान एक अत्यंत गौरवपूर्ण और यादगार क्षण तब सामने आया, जब सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारतीय वायुसेना की विशिष्ट एवं विश्वविख्यात सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के साथ आत्मीय संवाद किया। यह भेंट एयर शो के औपचारिक कार्यक्रमों से इतर हुई, लेकिन इसका महत्व काफी व्यापक और प्रतीकात्मक रहा।

गौरतलब है कि सिंगापुर एयर शो 2026, एशिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी कार्यक्रम है। यह शो 03 को शुरू हुआ था और 08 फरवरी तक सिंगापुर के चांगी एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसमें दुनिया भर की वायु सेनाएं, रक्षा कंपनियां, एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज और नीति-निर्माता शामिल हुए हैं। भारतीय वायुसेना की टीम यहां पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव का प्रदर्शन कर रही है।

ध्रुव हेलीकॉप्टर भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। स्वदेशी शक्ति के साथ विदेशी धरती पर मौजूद सारंग टीम के पायलटों से प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की इस टीम के उच्च स्तर के कौशल, अनुशासन और पेशेवर उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वायुसेना की क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए टीम को बधाई दी। सारंग टीम की सटीक उड़ान संरचनाएं, समन्वय और साहसिक प्रदर्शन न केवल दर्शकों को आकर्षित किया है, बल्कि भारत की उन्नत सैन्य प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता का भी परिचायक रहा है।

रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री का यह संवाद भारत और सिंगापुर के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग, आपसी भरोसे और गहरे सम्मान को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। ऐसे अवसर दोनों देशों की सेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। चांगी में हो रहे एयर शो के मंच पर यह मुलाकात इस बात का प्रतीक रही कि भारत और सिंगापुर रक्षा, सुरक्षा और सहयोग के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दरअसल भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपनी बेहद सटीक उड़ान, करीबी फॉर्मेशन में करतब और अनुशासित प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। इस एयर शो में उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव कितना फुर्तीला, भरोसेमंद और बहुउपयोगी हेलीकॉप्टर है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसे अलग-अलग सैन्य और मानवीय मिशनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एयर शो का मकसद सिर्फ आधुनिक सैन्य और नागरिक विमान दिखाना ही नहीं था, बल्कि रणनीतिक संवाद, पेशेवर सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी रहा।

एयर शो के दौरान एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। उन्होंने सिंगापुर एयर शो 2026 के मौके पर चांगी एग्जीबिशन सेंटर में सिंगापुर वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ (एयर स्टाफ) तथा सिंगापुर सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ से औपचारिक भेंट की। इस बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग, प्रशिक्षण और आपसी तालमेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

यात्रा के दौरान एयर मार्शल मणिकांतन ने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले से भी मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने सिंगापुर एयर शो में भाग ले रही भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की।

सिंगापुर एयर शो 2026 में सारंग टीम के अलावा तीन अन्य एरोबेटिक टीमों ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही एयर शो में 37 विमानों का स्टैटिक डिस्प्ले भी लगाया गया है। यहां दर्शक करीब से आधुनिक विमानों और हेलीकॉप्टरों को देख रहे हैं।

--आईएएनएस

जीसीबी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

NZ vs AFG: मुजीब ने हवा में गिल्लियां बिखेर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिखाए दिन में तारे, 2 गेंदों में चटकाए 2 विकेट

NZ vs AFG:  न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जब इस लक्ष्य का पीछा करने आए तो मुजीब के एक ही ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट अफगानिस्तान को थमा बैठे. इससे टीम की रन चेज को बड़ा झटका लगा है.

मुजबी ने दो बॉल में दो विकेट लेकर किया कमाल

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर लेकर आए. इस ओवर की शुरुआत दो बॉल पर उन्होंने दो रन दिए. मुजीब की तीसरी बॉल का सामना फिल एलन (1) कर रहे थे. इस बॉल पर उन्होंने एलन की गिल्लियां बिखेर दीं. इसके बाद क्रीज पर आए रचिन रविंद्र उनकी चौथी बॉल का सामना करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए और उनकी गिल्लियां भी मुजीब ने हवा में उड़ा दीं. रविंद्र गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए.

मुजीब ने न्यूजीलैंड को दिए बड़े झटके

इस ओवर में मुजबी ने 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 14/2 पर ला दिया. इसके बाद मुजीब ने दो ओवर और अब तक डाल लिए हैं, लेकिन वो कोई और विकेट हासिल नहीं कर पाए. उन्होंने 2 ओवर में अब तक 16 रन दे दिए हैं. 

इस समय न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स 23 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 43 और टिम सिफर्ट 27 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 67 बॉल में 96 रनों की जरूरत है.

ये भी पढें : NZ vs AFG: गुलबदीन नायब ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 का लक्ष्य

Continue reading on the app

  Sports

दूसरी पारी का वो 15वां ओवर जो बना मैच का टर्निंग पॉइंट, सैम करन ने नेपाल से छीन लिया जीत

England vs Nepal Match biggest turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के सैम करन ने नेपाल के जबड़े से मैच को छीन लिया. पारी के 15वें ओवर में सैम करन ने नेपाल को दीपेंद्र सिंह एरी को आउट कराया जो इंग्लैंड के लिए मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में कब-क्या हुआ. Sun, 8 Feb 2026 19:39:26 +0530

  Videos
See all

सावरकर को लेकर भागवत का बड़ा संदेश | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:09:10+00:00

Tej Pratap Yadav ने Pappu Yadav, Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav पर अब क्या बोला? | Bihar NEET Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:09:26+00:00

Piyush Goyal Exclusive Interview : India-US Trade Deal पर बड़ी घोषणा | Trump-Modi Bond & Econom #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:11:31+00:00

Vicky Kaushal Attend RSS Event: RSS के कार्यक्रम में पहुंचे विक्की कौशल, सादगी ने जीता फैंस का दिल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers