Responsive Scrollable Menu

पप्पू यादव मामले में अदालत सही समय पर सही फैसला लेगी : रामप्रीत मंडल

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, संसद के बजट सत्र में हंगामे और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और हर किसी को संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

Continue reading on the app

‘कुत्ता-मुक्त गांव’ के नाम पर हत्या:तेलंगाना में 1600 कुत्तों को दी मौत, आंध्र से डॉगकैचर्स बुलाकर दिए जहरीले इंजेक्शन

तेलंगाना के गांवों में अब अजीब सन्नाटा है। कुछ दिन पहले तक गांव में कोई अजनबी आता था तो आवारा कुत्ते भौंक-भौंक कर गांव को चेता देते थे। अब यहां कोई हलचल नहीं होती। यह​ हालात किसी एक गांव के नहीं। राज्य के छह जिलों के 12 से ज्यादा गांवों में इस साल की शुरुआत से अब तक 1600 से अधिक कुत्ते मार दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। शुरुआत में यह संख्या कम थी। धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ता गया। दरअसल, गांवों में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं तो दिसंबर में हुए सरपंच चुनाव में यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। कई जनप्रतिनिधियों ने ‘कुत्ता मुक्त गांव’ बनाने का वादा किया। इसके बाद गांव से कुत्ते गायब होने लगे। गांव के बाहर सामूहिक कब्र मिलीं, तो संदेह गहराया। जांच में साफ हो गया कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया। आरोप है कि आंध्र प्रदेश से डॉग कैचर्स बुलवाए और 500 रुपए प्रति कुत्ते के हिसाब से जहरीले इंजेक्शन दिए गए। कहीं 200 तो कहीं 300 को इंजेक्शन हनुमानकोंडा जिले के श्यामपेट और अरपेल्ली गांवों में 300 कुत्तों की हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई है। कामारेड्डी जिले के वाड़ी, फरीदपेट, बंदारमश्वेरपल्ली, भवानीपेट और पलवनचा गांवों में 200 कुत्ते मारे गए। जगित्याल जिले में धर्मपुरी क्षेत्र में 30, पगड़ापल्ली गांव में 300, रंगारेड्डी जिले के याचरम में 140, निर्मल जिले में 200 कुत्ते मारे जाने के आरोप हैं। पांच साल में 14.88 लाख डॉग बाइट केस 2020 से जुलाई 2025 तक 14,88,781 लोगों को कुत्तों ने काटा और उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। यूथ फॉर एंटी करप्शन की आरटीआई अर्जी के जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दौरान 36,07,989 एंटी-रेबीज वैक्सीन डोज दी गईं। ग्रामीणों की शिकायत, आवारा कुत्तों का आतंक याचरम के प्राथमिक स्वास्थ्य सेंटर की नर्स रश्मि के मुताबिक, हाल ही में कुत्तों के काटने के कई मामले आए। पांच साल की एक बच्ची के सिर पर कुत्ते ने काटा, उसकी भौंह लगभग फट गई। 30 साल के व्यक्ति की पिंडली की मांसपेशी कुत्ते ने निकाल दी। निष्पक्ष जांच की मांग क्रूरता निवारण सहायक, स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की अफसर मुदावथ प्रीति ने दैनिक भास्कर को बताया कि जहरीले इंजेक्शन का दुरुपयोग इंसानों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट बन सकता है। पुलिस ने सभी शव बरामद नहीं किए। वास्तविक संख्या से कम आंकड़े दर्ज किए। संगठन ने राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Continue reading on the app

  Sports

Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और श्रीलंका में चल रहे टी20 विश्व कप में भाग ले रही अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश खिलाड़ियों की जीत की कामना कर रहा है। ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ’ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अभी सुना कि भारत में क्रिकेट विश्व कप चल रहा है। मैं अमेरिका की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। पूरा अमेरिका आपके जीत की कामना कर रहा है। ’’

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय। ’’ कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अमेरिका की टीम को 29 रन से शिकस्त दी।

अमेरिका पारंपरिक रूप से क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं है और उसकी टीम में अभी ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जिसकी कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं। अमेरिका ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी की थी,जिसके मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए थे।

Mon, 09 Feb 2026 10:09:22 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Protest LIVE Updates: बांग्लादेश के ताजा हालात | Yunus | Bangladesh Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T03:06:36+00:00

BLA Big Attack on Pakistan LIVE: PAK के Nuclear पर BLA का धमाका! | Munir |Baloch Fighters |Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T03:17:08+00:00

Kanpur, Uttar Pradesh: वाह क्या स्वैग है! मेयर के बेटे ने तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T03:04:32+00:00

Greece के रक्षा मंत्री और Rajnath Singh करेंगे बैठक #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T03:02:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers