Responsive Scrollable Menu

आय फाइनेंस का IPO कल से ओपन होगा:इसमें 11 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम ₹14,964 निवेश करने होंगे

गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस अपना IPO लेकर आ रही है। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। IPO के आधिकारिक तौर पर खुलने से पहले कंपनी ने 6 फरवरी को एंकर निवेशकों के जरिए 454.5 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी ने अपर प्राइस बैंड पर 19 एंकर इन्वेस्टर्स को 3.52 करोड़ शेयर अलॉट किए हैं। निप्पॉन लाइफ और गोल्डमैन सैक्स सबसे बड़े निवेशक कंपनी के एंकर बुक में बड़े ग्लोबल और घरेलू नामों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें सबसे बड़े निवेशक निप्पॉन लाइफ इंडिया और गोल्डमैन सैक्स फंड्स रहे हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने ₹74-74 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। इनके अलावा बे पॉन्ड, सोसाइटी जनरल, बीएनपी पारिबा और अशोक इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे वैश्विक निवेशकों ने भी हिस्सा लिया है। प्राइस बैंड ₹122 से ₹129 तक कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 122 से 129 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 116 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 14,964 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,94,532 रुपए लगा सकेंबे। बिजनेस विस्तार में होगा फंड का इस्तेमाल आय फाइनेंस कंपनी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को लोन देने का काम करती है। कंपनी ने बताया कि IPO से मिलने वाले नए फंड (710 करोड़ रुपए) का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इससे कंपनी को भविष्य में अपने बिजनेस और एसेट्स की ग्रोथ के लिए जरूरी पूंजी मिल सकेगी। IPO क्या होता है? जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

Continue reading on the app

चौपाटी पर बिना कपड़ों के करते थे ध्यान, माली बन की ओशो की सेवा, दूसरी पत्नी ने खोले विनोद खन्ना की जिंदगी के राज

हिंदी सिनेमा में पीक पर रहते हुए विनोद खन्ना ने शोहरत और सफल करियर को छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुना, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना ने खुलासा किया कि यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि विनोद खन्ना का हमेशा से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहा था. कविता के मुताबिक विनोद खन्ना बिना कपड़ों के चौपाटी पर ध्यान करते थे.

Continue reading on the app

  Sports

T20 world cup: खतरे में रोहित-विराट का बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने से इतने रन दूर जोस बटलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5वें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ 4 रनों से जीत अपने नाम की. इस मुकाबले के दौरान स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ा कारनामा भी कर दिखाया. वह अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं. Sun, 08 Feb 2026 20:12:31 +0530

  Videos
See all

BJP ने चूहे से किसकी तुलना की | #bhaiyajikahin #tradedeal #indiausdeal #indiaustradedeal #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:43:52+00:00

इनके पेट में मरोड़ इसलिए है… | #bhaiyajikahin #tradedeal #indiausdeal #indiaustradedeal #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:45:28+00:00

सीतापुर में रंगे हाथों पकड़े गए पाइप चोर, जमकर हुई धुनाई | #shorts #viralvideo #viralnews #sitapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:40:56+00:00

कानपुर में करोड़ों की कार ने मासूमों को किया घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #kanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:46:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers