Responsive Scrollable Menu

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 2 अक्टूबर 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
यहाँ बिना किसी सिंबल के आज का सभी 12 राशियों का लव राशिफल दिया गया है:

मेष (Aries): आज बातचीत में संयम बरतें। साथी के साथ खुलकर अपनी बातें साझा करें, लेकिन उतावली प्रतिक्रिया देने से बचें। शाम तक स्थिति सामान्य होगी।

वृषभ (Taurus): प्रेम जीवन में खुशियाँ और मधुरता बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ कोई खास प्लान या बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन (Gemini): मन की बात खुलकर रखने के लिए दिन अनुकूल है। अगर भविष्य की कोई योजना बना रहे हैं, तो आपसी बातचीत से बेहतर नतीजा मिलेगा।

कर्क (Cancer): प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने पार्टनर के साथ सीधा संवाद बनाकर रखें।

सिंह (Leo): काम और प्रेम जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और साथ में कुछ अच्छा समय बिताएँ।

कन्या (Virgo): रिश्तों में थोड़ी सतर्कता और धैर्य रखें। साथी की बात को ध्यान से सुनें और छोटी बातों पर गलतफहमी न होने दें।

तुला (Libra): लव लाइफ के लिए दिन काफी सुखद रहेगा। किसी छोटी यात्रा या खास डेट का प्लान बन सकता है। नए लोगों से जुड़ाव के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा। किसी बात पर जल्दबाजी में राय न बनाएँ, शांति से बातचीत करके मामले को सुलझाएँ।

धनु (Sagittarius): साथी का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। पुरानी उलझनें सुलझेंगी और रिश्ते में ताज़गी आएगी।

मकर (Capricorn): रिश्ते में भरोसा बनाए रखें। उतावलेपन से बचें; साथ में बिताया गया समय आपसी तालमेल को और बेहतर बनाएगा।

कुंभ (Aquarius): रिश्तों में ताजगी और सकारात्मकता दिखेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा और दिन यादगार रहेगा।

मीन (Pisces): भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। साथी आपकी भावनाएँ समझेगा और सहयोग देगा। पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का सही समय है।

Continue reading on the app

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat


हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। आज यानी 3 अक्तूबर को महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन किया जा रहा है। इस व्रत की शुरुआत 19 सितंबर से हुई थी। इस व्रत के रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का उद्यापन करना बेहद जरुरी होता है। इस व्रत के समापन के समय कलश विसर्जन का भी धार्मिक शास्त्रों में विशेष महत्व है।

महालक्ष्मी व्रत के उद्यापन की विधि

- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर या ईशान कोण में चौकी रखें। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां महालक्ष्मी की तस्वीर या गज लक्ष्मी स्वरुप की प्रतिमा रखें।

- अब चौकी पर चावल की ढेरी बनाकर उसके ऊपर जल से भरा कलश रखें। कलश पर आम के पत्ते और नारियल रखें। इसके बाद माता लक्ष्मी की विधिवत रुप से पूजा करें। अगर आपने पहले से ही कलश स्थापना कर रखी है, तो इस प्रक्रिया को दोहराएं नहीं।

- व्रत के पहले दिन बांधा गया 16 गांठों वाला पवित्र डोरा भी माता के सामने रखें। उस पर रोली और अक्षत चढ़ाकर पूजा करें। फिर मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र, कमल का फूल और 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। अब भोग में खीर, पूरियां और फल चढ़ाएं।

- उद्यापन के दिन हवन करने की परंपरा है। हवन के दौरान 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करते हुए 108 आहुति देने की परंपरा है। आखिर में खीर और पूरियों की आहुति दें।

- अब 16 घी के दीपक जलाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आरती करें। पूजा में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए माता से क्षमा मांगे।

- उद्यापन के दिन 16 सुहागिन महिलाओं या 16 कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन के बाद इन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल और दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा करें।

कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

-प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक
-अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक

कैसे करें कलश विसर्जन?

- व्रत के आखिरी दिन सबसे पहले मां महालक्ष्मी की पूजा करें। जिसके बाद कलश पर हाथ रखकर भगवान वरुण और पूजा में आमंत्रित देवी-देवताओं से सम्मानपूर्वक विदाई की प्रार्थना करें।

- कलश का जल आम या अन्य पवित्र पत्तों से पूरे घर में छिड़क सकते हैं। बचे हुए जल को तुलसी या किसी पवित्र पौधे में डाल सकते हैं।

- कलश पर रखा नारियल प्रसाद के रुप में परिवार के सदस्यों में बांट दें और पूजन सामग्री के विसर्जन कर दें।

16 गांठ वाले डोरे का क्या करें?

- खासतौर पर महालक्ष्मी व्रत में 16 गांठ वाला डोरा विशेष माना जाता है। जब पूजा पूरी हो जाए, तो आप इसे फेंकने के जगह पर पूजा स्थान या तिजोरी में सुरक्षित रख सकते हैं।

- अगर डोरा ज्यादा पुराना होकर टूट गया है रखने योग्य नहीं है, तो आप इसे सम्मानपूर्वक किसी पवित्र स्थान पर रख सकते हैं या फिर बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपनी गेंदबाजी से जवाब देने उतरे मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में ऐसा प्रदर्शन किया कि चंडीगढ़ की टीम संभलने का मौका भी नहीं पा सकी। अपने फर्स्ट क्लास करियर का 50वां मुकाबला खेल रहे देशपांडे ने केवल 20 गेंदों के भीतर 5 विकेट लेकर चंडीगढ़ की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए और इस दौरान हैट्रिक भी पूरी की। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने चंडीगढ़ को पहली पारी में महज 78 रन पर समेट दिया।

मुंबई और चंडीगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 19.1 ओवर में ही ढेर हो गई। मुंबई को पहली पारी में 351 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने मेहमान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। फॉलोऑन के बाद भी चंडीगढ़ की मुश्किलें कम नहीं हुईं। दिन के आखिरी ओवर में देशपांडे ने विषु कश्यप को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही चंडीगढ़ ने बिना रन बनाए अपना पहला विकेट गंवा दिया।

देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी गेंदबाजी की शुरुआत सातवें ओवर में अर्सलान खान को 2 रन पर बोल्ड करके की। इसके बाद 11वें ओवर में उन्होंने अर्जुन आजाद को 20 रन पर आउट किया। आजाद का कैच सिल्वेस्टर डिसूजा ने लॉन्ग लेग पर पकड़ा। अगली ही गेंद पर शिवम भांबरी तेज गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि दीपिंदर कुश को यशस्वी जायसवाल ने पहली स्लिप में लपक लिया। इस तरह देशपांडे ने हैट्रिक पूरी कर ली।

गौरतलब है कि देशपांडे मुंबई की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जहांगीर खोत, उमेश कुलकर्णी, अब्दुल इस्माइल, रॉयस्टन डायस और शार्दुल ठाकुर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। शार्दुल ने 2025-26 सत्र में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक ली थी। देशपांडे ने राज अंगद बावा को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा पांच विकेट वाला प्रदर्शन है। चंडीगढ़ ने 11वें ओवर में 25 रन पर 1 विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद केवल 4 रन जोड़कर 5 विकेट और खो दिए।

इससे पहले मुंबई ने दिन की शुरुआत 249 रन पर 5 विकेट से की थी। कप्तान सिद्धेश लाड 86 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शम्स मुलानी ने 39 रन बनाए। बाद में तनुष कोटियन ने 58 रन, मोहित अवस्थी ने नाबाद 56 रन और देशपांडे ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। मुंबई ने 136.5 ओवर में 429 रन बनाए। कोटियन और अवस्थी ने नौवें विकेट के लिए 67 रन जोड़े। चंडीगढ़ की ओर से राज अंगद बावा और रोहित धांडा ने 4-4 विकेट लिए। बावा ने 73 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि धांडा ने 78 रन दिए।

बता दें कि देशपांडे को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की ए टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पांडिचेरी में दूसरे बहुदिवसीय मुकाबले में 52 रन बनाकर भारत ए को मैच बचाने में मदद की थी। चंडीगढ़ की टीम 2018-19 सत्र से घरेलू क्रिकेट खेल रही है और 78 रन उसका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है। मंगलवार को मुंबई की टीम इस मुकाबले को बोनस अंक वाली जीत में बदलने की कोशिश करेगी।

Mon, 12 Oct 2026 19:29:00 +0530

  Videos
See all

INDI Bloc Protest: नहीं होने देंगे देश में तख्तापलट,दिपके-राहुल EXPOSED! | CJP | Dipke | Rahul | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:15:34+00:00

Debate With Arnab LIVE: Is Kasab The Role Model Of Spread Anarchy Gang Trying Regime Change? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers