Responsive Scrollable Menu

Nokia की भारत में धांसू वापसी! Chennai में खुला दुनिया का सबसे बड़ा R&D सेंटर, 100G Network पर होगा काम

एक समय नोकिया कंपनी का बोलबाला था, लेकिन अब नोकिया का नाम कहीं भी नहीं दिखता है। आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु सरकार और नोकिया के बीच अगस्त 2024 में हुए एमओयू (Memorandum of Understanding) के बाद अब इसका असर दिखने लगा है। SIPCOT (सिपकोट) सिरुसेरी, चेन्नई में शुरु हुई ये नई सुविधा फिक्स्ड नेटवर्क टेक्नोलॉजी पर केंद्रित दुनिया की सबसे बड़ी आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) लैब मानी जा रही है।

निवेश में बढ़ोतरी क्या संकेत देती है?

आपको बता दें कि, नोकिया ने अपने पहले स्टेप के निवेश को 220 करोड़ से बढ़ाकर 270 करोड़ कर दिया है। इतना ही नहीं, दूसरे चरण में कंपनी 300 करोड़ और निवेश करने की उम्मीद है। ये साफ संकेत है कि नोकिया भारत, खासकर तमिलनाडु को लंबे समय के टेक हब के तौर पर देख रही है। 

किन टेक्नोलॉजी पर होगा काम?

यह रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सुविधा भविष्य की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जरुरतों को ध्यान देकर बनाई गई।  यहां प्रमुख रुप से 10G, 25G, 50G और 100G ऑप्टिकल नेटवर्क, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और अगली पीढ़ी की फिक्स्ड नेटवर्क ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी लाने काम होगा। बता दें कि, ये सेंटर एक ग्लोबल टेस्ट बेड की तरह काम करेगा,जहां नई टेक्नोलॉजी को डेवलप और टेस्ट किया जाएगा।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का फायदा

इस नई रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सुविधा से करीब 200 से ज्यादा हाई-एंड टेक जॉब्स आई हैं। इसके साथ ही एडवांस नेटवर्किंग, डीप-टेक और इंजीनियरिंग स्किल्स को बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी है। ऐसे में चेन्नई की पहचान केवल IT ही नहीं, बल्कि टेलीकॉम इनोवेशन हब के रुप में भी मजबूत होगी। 

सरकार का क्या कहना है?

उद्योग मंत्री टीआरबी राजा के मुताबिक, ये निवेश मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान किए वादों के कारण है। वहीं, यह कदम तमिलनाडु को ग्लोबल डीप-टेक और इंजीनियरिंग कंपनियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने की दिशा प्रमुख मानी जा रही है।

भारत के लिए यह कदम जरुरी माना जा रहा है

टेलीकॉम एक्सपर्ट जानते हैं कि नोकिया की यह रिसर्च एंड डेवलेपमेंट लैब भारत की ग्लोबल टेलीकॉम वैल्यू चेन में अपनी भूमिका स्ट्रांग कर रही है। इसके साथ ही भविष्य के ब्रॉडबैंड और 5G/6G बैकबोन नेटवर्क के विकास में सहायक होगा। 

Continue reading on the app

India-US Trade Deal: अमेरिकी व्हिस्की होगी सस्ती, लेकिन भारतीय कंपनियां अब भी हैं इस कारण मदमस्त

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी डील लगभग तय हो चुका है और दोनों देशों का ज्वाइंट स्टेटमेंट आ चुका है। इस डील से चलते अमेरिकी वाइन और अन्य स्पिरिट्स भारत में सस्ती हो सकती है लेकिन व्हिस्की की दिग्गज भारतीय कंपनियों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। जानिए ऐसा क्यों?

Continue reading on the app

  Sports

आईसीसी ने पाकिस्तान भेजा दूत... स्टेडियम में घंटों मीटिंग, भारत-पाकिस्तान मैच का ब्लूप्रिंट तैयार

ICC, BCB officials meet Naqvi in Lahore: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को मैच प्रस्तावित है. लेकिन पाकिस्तान सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उसकी टीम भारत से मैच नहीं खेलेगी. इस बीच रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने लाहौर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की. Sun, 8 Feb 2026 23:32:00 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma ने Asaduddin Owaisi को दिया ये ऑफर! | Breaking News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T22:01:01+00:00

T20 World Cup News : इंडिया-पाकिस्तान मैच पर पाकिस्तानी पत्रकारों के बीच जुबानी जंग ! | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T21:30:06+00:00

Gold Silver Price Crash Today: सोना-चांदी आज फिर धड़ाम | Silver Price Drop Today | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T22:00:51+00:00

सिस्टम शर्मसार! सरकारी दफ्तर में हुआ अश्लील डांस | #shorts #viralvideo #viralnews #dance #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T21:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers