Uttar Pradesh News: Banda में मां ने बेटी से बनवाया अपनी ही मौत का Live Video, Reel बनाने के चक्कर में फंदे पर झूल गई
बांदा जिले के बबेरू कस्बा के करुइहा पुरवा में फांसी का दृश्य दिखाने के लिए रील बनाने के चक्कर में एक महिला की अपनी चार की बेटी के सामने ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। बबेरू कस्बे के करुइहा पुरवा मोहल्ले में मोहिनी (27) की फंदे से लटककर मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
सिंह ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने एक रील के लिए फांसी का दृश्य दोहराने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह ‘गूगल’ और ‘फेसबुक’ में बार बार फंदा लगाने के तरीके खोज रही थी। घटना के समय मौके पर मौजूद महिला की चार साल की बेटी ने भी यही बात बताई।
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे इसका वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा था। मोहिनी के पति ने अपनी बेटी के बयान की पुष्टि करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने बेटी को मोबाइल देकर वीडियो बनाने के लिए कह दिया और वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी का रील बनाने लगी। अधिकारी ने बताया कि मोहिनी के बेहोश होने पर बच्ची रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
'आतंकवाद पर भारत का संदेश साफ है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं', Malaysia से PM Modi का पाकिस्तान को संदेश
अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर शंखनाद किया है। रविवार (8 फरवरी, 2026) को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में पीएम मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए सख्त रुख अपनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: Banda में मां ने बेटी से बनवाया अपनी ही मौत का Live Video, Reel बनाने के चक्कर में फंदे पर झूल गई
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर भारत के रुख को दोहराते हुए कहा, ‘‘आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है; कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं।’’ मोदी शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया जो द्विपक्षीय संबंधों में एक नयी गति का संकेत है। वार्ता से पहले मोदी का आज सुबह पर्दाना पुत्र में औपचारिक स्वागत किया गया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भारत और मलेशिया के बीच एक विशेष संबंध है। हम समुद्री पड़ोसी हैं। सदियों से दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे और स्नेहपूर्ण संबंध रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज, भारतीय मूल के लोगों की आबादी के मामले में मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारी सभ्यताएं, साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्य हमें एक सूत्र में बांधते हैं।’’
इसे भी पढ़ें: होलोकॉस्ट के नारे, खून से बना स्वस्तिक... रूसी यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों पर चाकू के किया गया हमला | Russia University Knife Attack
मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष आतंकवाद विरोधी उपायों, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम रक्षा सहयोग को और अधिक व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे।’’
प्रधानमंत्री ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास के इंजन के रूप में उभर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, संपर्क और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर भारत ने शानदार वृद्धि दर्ज की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















