Responsive Scrollable Menu

क्या है डायबिटीज में दूध और दही खाने का सही तरीका? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली में डायबिटीज की समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। बच्चे डायबिटीज के साथ जन्म भी ले रहे हैं, और यह आने वाली पीढ़ी और देश के लिए खतरे की घंटी है।

सरकार लगातार डायबिटीज की रोकथाम के लिए प्रोग्राम चलाती है और जागरुकता अभियान भी चला रही है, लेकिन आज भी डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को ये नहीं पता है कि उनके लिए उचित आहार क्या है। आज हम जानेंगे कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दूध और दही कितनी मात्रा में लेना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज दूध और दही ले सकते हैं, लेकिन सही मात्रा, सही समय और सही प्रकार का चुनाव बहुत ज़रूरी है। दूध और दही दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते। लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि किस समय और कितनी मात्रा जरूरी है। दूध और दही दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हैं क्योंकि ये रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं, और भूख नियंत्रित करने में मददगार हैं।

अब जानते हैं सेवन का सही तरीका। पहले बात करते हैं दूध की। एक कप दूध और दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30-40 के बीच होता है, जो मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए सही है। डायबिटीज के मरीज को 1 दिन में 500 ग्राम पीना चाहिए लेकिन अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर। फुल फैट दूध से परहेज करें और लो-फैट दूध का सेवन करें, साथ ही दूध में किसी तरह का मीठा पदार्थ शामिल न करें। अगर थोड़ा मीठा खाने का मन है तो दूध के साथ प्राकृतिक तरीके से पकी हुई खजूर ले सकते हैं। दूध का सेवन सुबह और रात के समय किया जा सकता है।

वहीं दही का सेवन आयुर्वेद के अनुसार दिन के समय करना चाहिए। दही में भी किसी तरह का मीठा न डालें, बल्कि उसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर सेवन करें। एक बार में एक कटोरी दही का सेवन किया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

‘बिग बॉस OTT’ फेम वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की मैरिड लाइफ में बवाल, पति से विवाद के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी’ से पहचान बनाने वाली वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बार वजह उनका काम नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी है. पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा से मचा बवाल

बीते कुछ दिनों से चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ उनकी रोमांटिक रील्स वायरल हो रही हैं. इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे. इन चर्चाओं के बीच चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसने विवाद को और हवा दे दी.

पति ने वीडियो में उठाए सवाल

चंद्रिका द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पति युगम गेरा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ चंद्रिका के रिश्ते पर सवाल खड़े किए. वीडियो में युगम ने गुस्से में बयान देते हुए कहा था कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि चंद्रिका किसके साथ घूमती हैं, लेकिन अगर वह शख्स उनके सामने आया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.

क्रिप्टिक पोस्ट से दिया करारा जवाब

पति के वीडियो के बाद अब चंद्रिका दीक्षित ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने लिखा कि कुछ लोग किरदार पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सच सामने आया तो उन्हें बुरा लग सकता है. इस पोस्ट को लोग सीधे तौर पर युगम गेरा से जोड़ रहे हैं. माना जा रहा है कि यह पोस्ट पति को जवाब देने के लिए किया गया इशारा है.

 

मिस्ट्री मैन के साथ पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

इतना ही नहीं, चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन की एक पोस्ट को भी री-शेयर किया है. तस्वीर में वह उस शख्स की आंखों में देखते हुए नजर आ रही हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर अफेयर की चर्चाएं और तेज हो गईं.इस पूरे विवाद के बीच एक और वीडियो सामने आया है. 

वीडियो में चंद्रिका और मिस्ट्री मैन बातचीत करते दिख रहे हैं. बातचीत में कहा गया है कि 8 फरवरी को सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे. इस वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने लिखा कि सबको जवाब मिलेगा. इसके बाद से लोग उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं.

पहले भी लगाए थे पति पर आरोप

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले चंद्रिका ने रोते हुए वीडियो शेयर किए थे. उन्होंने दावा किया था कि उनके पति का किसी और महिला के साथ रिश्ता है. उन्होंने कथित चैट और तस्वीरें भी दिखाई थीं. वहीं युगम ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि चंद्रिका ही अफेयर में हैं, फिलहाल दोनों तरफ से आरोप जारी हैं. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. इस विवाद का सच क्या है, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: एक्टिंग से पहले आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था ये एक्टर, दुर्भाग्य से टूटा सपना, अब OTT पर उड़ा रखा है गर्दा

Continue reading on the app

  Sports

सीएम नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अप्रैल 2026 तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

पटना: बिहार की राजधानी पटना से उत्तर बिहार और मिथिलांचल के जिलों तक का सफर भविष्य में और भी आसान और तेज होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अधिकारियों को महत्वाकांक्षी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल परियोजना को अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। शनिवार को … Sun, 08 Feb 2026 15:36:50 GMT

  Videos
See all

देश तोड़ने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नही होंगे- पूजनीय मोहन भागवत जी I Mumbai Vyakhyanmala #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:13:55+00:00

Surajkund Mela में कैसे हुआ बड़ा हादसा ! Haryana News #|ytshorts #trending Faridabad News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:08:55+00:00

मुंबई में अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ एक्शन! #mumbai #illegalbangladeshi #policeaction #lawandorder #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:15:54+00:00

Farooq Abdullah: 'अब अल्लाह के घर में भी बम फटने लगा' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers