Responsive Scrollable Menu

Bhanu Saptami 2026: Bhanu Saptami पर बना दुर्लभ संयोग, इस Simple विधि से सूर्य को अर्घ्य दें

आज यानी की 08 फरवरी को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को जब रविवार पड़ता है, तो उसको भानु सप्तमी कहा जाता है। क्योंकि इस पर्व का संबंध सूर्यदेव से होता है, इसलिए यह तिथि धार्मिक दृष्टि विशेष महत्व रखती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। इस शुभ मौके पर लोग व्रत भी करते हैं। इस दिन सू्र्य देव की पूजा-उपासना और व्रत करने से स्वास्थ्य लाभ, कार्यों में सफलता और मानसिक शांति प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं भानु सप्तमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक भानु सप्तमी तिथि की शुरूआत 08 फरवरी 2026 से हो रही है। वहीं इस तिथि की समाप्ति शाम को 05:43 मिनट पर होगी। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:06 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम को 05:55 मिनट पर होगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी में स्नान करना संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल या तिल मिलाकर स्नान करें। फिर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्र का जाप करते रहें। इस दिन व्रत कर रहे हैं, तो फलाहार कर सकते हैं। वहीं आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और सूर्य नमस्कार करें। इससे सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

महत्व

यह दिन सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्य को जीवन, तेज और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जातक का आत्मबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। सूर्य देव की पूजा-उपासना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

Continue reading on the app

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी करने की अपील

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में लंबे समय से रुके रेलवे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसमें फंड आवंटन में देरी और जमीन अधिग्रहण में रुकावटों का जिक्र किया, जिनकी वजह से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का काम धीमा हो गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में बताया कि राज्य ने रेलवे विस्तार के लिए आवश्यक अधिकांश आधारभूत कार्य पहले ही पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे मंत्रालय से धनराशि के “देर से और कई हिस्सों में जारी” होने के कारण प्रोजेक्ट्स में बाधाएं आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से अनुरोध किया कि आवश्यक फंड पूरी मात्रा में और प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए, ताकि परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके और जमीन मालिकों को समय पर मुआवजा दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि विभिन्न केंद्रीय रेलवे परियोजनाओं के लिए 2,500 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके अंतर्गत 19 प्रमुख परियोजनाओं के लिए लगभग 94 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और जमीन रेलवे को सौंप दी गई है।

हालांकि, 931 हेक्टेयर से अधिक भूमि के लिए अभी तक फंड मंजूर नहीं हुआ है, जिससे कई कार्यों में रुकावटें पैदा हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन मालिकों को मुआवजा देने में देरी ने परियोजनाओं की प्रगति बाधित कर दी है और प्रभावित परिवारों में असमंजस पैदा किया है।

स्टालिन ने तिरुवनंतपुरम–कन्याकुमारी ब्रॉड-गेज डबलिंग परियोजना का उदाहरण दिया, जहां भूमि मुआवजे के लिए 289.78 करोड़ रुपए अभी तक लंबित हैं, जिससे परियोजना रुक गई है।

उन्होंने उन परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की भी मांग की, जो रुकी हुई हैं, जैसे तूतुकुडी–मदुरै (अरुप्पुकोट्टई मार्ग) लाइन और टिंडीवनम–तिरुवन्नामलाई लाइन।

साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नए रेलवे प्रोजेक्ट्स की मंजूरी देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु को भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और प्रमुख निर्माण व निर्यात केंद्र बताते हुए कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी राष्ट्रीय विकास को मजबूती देगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार ने मजबूत निगरानी प्रणाली स्थापित की है और तेजी से कार्यान्वयन के लिए पूरी सहयोगी रही है। स्टालिन ने कहा कि केंद्र का समय पर समर्थन तमिलनाडु और पूरे देश के लिए फायदेमंद होगा।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिर उठाया SIR में गड़बड़ी का मुद्दा, चुनाव आयोग पर फॉर्म-7 के जरिए BJP के लिए धांधली का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उसे अपने कार्यालय में बीजेपी का झंडा लगा लेना चाहिए। अखिलेश ने यह आरोप मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर लगाया और अपनी … Sun, 08 Feb 2026 15:18:33 GMT

  Videos
See all

Farooq Abdullah: 'अब अल्लाह के घर में भी बम फटने लगा' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:05:00+00:00

Mathura नंदगांव यशोदा माता जन्मोत्सव...भक्तिमय माहौल | Uttar Pradesh l Mathura Festival #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:11:55+00:00

मुंबई में अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ एक्शन! #mumbai #illegalbangladeshi #policeaction #lawandorder #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:15:54+00:00

Surajkund Mela में कैसे हुआ बड़ा हादसा ! Haryana News #|ytshorts #trending Faridabad News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T10:08:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers