“शरारात” सॉन्ग पर आयशा खान का खुलासा: कहा - पीरियड्स में हुई शूटिंग, मैं रोने…तमन्ना भाटिया से कंपैरिजन पर किया रिएक्ट
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “धुरंधर” को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, सारा अर्जुन की नज़ाकत और अक्षय खन्ना की लीजेंडरी परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बना दिया। फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर गाने तक सभी कुछ फैंस के दिलों में छा गया।
फिल्म के सॉन्ग 'शरारत' के चर्चे भी चारों तरफ हो रहे हैं। गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने डांस किया। वहीं गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया। गाने की वीडियो 224 मिलीयन व्यूज के साथ अब भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही हैं। आयशा खान ने इंटरव्यू में सेट पर अपने पर्सनल एक्सपीरियंस और तमन्ना भाटिया के परफॉर्मर्स से तुलना पर खुलकर बात की।
पीरियड्स में हुई थी गाने की शूटिंग
पिंकविला से बातचीत के दौरान आयशा ने बताया कि गाने का शूट दो में पूरा करना था, उस वक्त मेरे पीरियड्स चल रहे थे। ऐसे में डॉस और शूटिंग बहुत हेक्टिक हो जाती हैं। साथ ही कहा कि उस समय पर आप अपना बेस्ट नहीं लग रहे होते।
आयशा ने बताया कि शूटिंग काफी बिजी थी, क्योंकि गाने के साथ-साथ रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था। जिसमें शरारत बैकग्राउंड में चलता है। एक्ट्रेस का कहना था कि, "हमें बहुत कुछ करना था और समय नहीं था। हम बहुत थक गए थे, इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दुख रही थी। मैं बहुत इमोशनल हो रही थी। मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई और रो पड़ी, ये खुशी के आंसू थे।"
तमन्ना और नौरा से कंपैरिजन पर कही ये बात
आयशा ने नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया से तुलना के बारे में भी बात की। इस बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा, "मैंने कुछ रील्स देखी हैं, जिनमें मेरी तुलना नोरा फतेही या तमन्ना भाटिया से की जा रही हैं। मुझे लगता हैं कि मैं कभी भी खुद की तुलना उनसे नहीं करूंगी। जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो मैं हमेशा हैरान रह जाती हूं। मैं कभी भी वो नहीं कर सकती जो नोरा और तमन्ना कर रही हैँ।"
40% स्मार्टफोन पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, गूगल ने दी चेतावनी
गूगल रिपोर्ट के अनुसार 40% एंड्रॉयड स्मार्टफोन पुराने वर्जन पर चल रहे हैं और हैकिंग के खतरे में हैं. जानें कौन से वर्जन सुरक्षित हैं और गूगल ने क्या सलाह दी है.
The post 40% स्मार्टफोन पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, गूगल ने दी चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















