RBSE 12th Exam Date 2026: राजस्थान 12th बोर्ड एग्जाम के तीन पेपर्स के लिए शिफ्ट में बदलाव, चेक करें रिवाइज्ड डेटशीट
राजस्थान बोर्ड से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर ने इंटरमीडिएट परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया है। बोर्ड सचिव श्री राठौड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि तीन विषयों की परीक्षा की शिफ्ट बदली गई है।
यह बदलाव 17 फरवरी और 24 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए किया गया है। बोर्ड के अनुसार, अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी।
अब दूसरी शिफ्ट में होगी इन विषयों की परीक्षा
पहले 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर साइंस (03) / इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (04) और 24 फरवरी को आयोजित चित्रकला (17) विषय की परीक्षा पहली शिफ्ट (सुबह 8:45 से 11:45 बजे) में प्रस्तावित थी। अब इन विषयों की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मूकबधिर (Hearing Impaired) विद्यार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय पहले की तरह दिया जाएगा।
क्यों बदली गई परीक्षा की शिफ्ट?
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की संख्या क्षमता से अधिक पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। जांच में सामने आया कि 17 और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं में 140 से ज्यादा स्कूलों में नामांकन निर्धारित सीमा से अधिक था। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल समीक्षा कर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया।
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे रिवाइज्ड डेटशीट और शिफ्ट टाइमिंग को ध्यान से देखें और परीक्षा केंद्र पर उसी अनुसार समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
1 साल में कहां से कहां पहुंच गईं मोनालिसा… जहां से हुईं वायरल, अब उसी प्रयागराज में करेंगी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्हें फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मौका दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat




















