Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में नाबालिगों ने वोट डाले:दावा- सोलापुर में उम्मीदवार के बेटे ने वोटिंग की; संभाजीनगर में भी विधायक बेटे को लेकर पहुंचा

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के दौरान नाबालिग को पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने से जुड़े दो मामले सामने आए हैं। पहला केस सोलापुर और दूसरा छत्रपति संभाजीनगर जिले से जुड़ा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सोलापुर जिले के अकलुज स्थित यशवंत नगर मतदान केंद्र पर उम्मीदवार अर्जुन सिंह मोहिते पाटिल अपने 14 साल के बेटे के साथ पोलिंग बूथ के अंदर गए। आरोप है कि नाबालिग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का बटन दबाया। इधर, छत्रपति संभाजीनगर जिले में शिवसेना विधायक अपने नाबालिग बेटे को मतदान केंद्र के अंदर ले गए। विधायक ने अपने और बेटे दोनों की उंगली पर स्याही लगवाई। दरअसल, शनिवार को राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव हुए। इसमें करीब 67 प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया। उम्मीदवार बोले- बेटा सिर्फ वोटिंग प्रोसेस समझना चाहता था अर्जुन सिंह मोहिते पाटिल ने कहा कि उनका बेटा केवल मतदान की प्रोसेस समझना चाहता था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा यह जानना चाहता था कि वोटिंग कैसे होती है, इसलिए मैं उसे अंदर ले गया। मतदान अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन मैंने अनुरोध किया कि वह मेरे पास खड़ा रह सके। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। छत्रपति संभाजीनगर में विधायक बेटे के साथ बूथ पहुंचे छत्रपति संभाजीनगर जिले के पाचोड़ मतदान केंद्र पर शिवसेना विधायक अपने नाबालिग बेटे को मतदान केंद्र के अंदर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के मुताबिक, विधायक ने अपने और बेटे दोनों की उंगली पर स्याही लगवाई और इसके बाद EVM के जरिए मतदान किया। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए छत्रपति संभाजीनगर के जिला कलेक्टर दिलीप स्वामी ने कहा कि पाचोड़ मतदान केंद्र पर हुई घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी और यदि मतदान नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित पीठासीन अधिकारी या स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव महाराष्ट्र में शनिवार को 12 जिलों में जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चला। दोपहर 3:30 बजे तक 52.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि कुल मतदान करीब 67 प्रतिशत रहा। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल और रोहित पवार शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। सुनेत्रा पवार ने बारामती के काटेवाड़ी गांव में अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मतदान किया और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। चुनाव की गिनती 9 फरवरी को होगी। इसके बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता हटा ली जाएगी। ये चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राज्य में शोक की घोषणा के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अब इस चुनाव के बारे में जानिए… जिला परिषद चुनाव पंचायत समिति चुनाव ------------ ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए; अंतिम संस्कार कल महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

iPhone सिर्फ ₹50,390 से शुरू, मैकबुक और आईपैड भी एकदम सस्ते में, विजय सेल्स पर वैलेंटाइन्स डे ऑफर

Vijay Sales की Valentine सेल में iPhone, MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट मिल रही है. बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे Apple डिवाइस खरीदने का यह अच्छा मौका बन गया है.

Continue reading on the app

  Sports

दरवाजे पर खड़े होकर एक-एक खिलाड़ी से पत्नी नताशा को मिलाते रहे गौतम गंभीर, हेड कोच की डिनर पार्टी में पहुंची टीम इंडिया

Gautam Gambhir hosts Dinner Party for Team India: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पूरी भारतीय टीम के लिए खास डिनर रखा. यह डिनर टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. Mon, 9 Feb 2026 06:02:43 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरा! #biharvidhansabha #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:29:33+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: UP में ‘ओवैसी फैक्टर’ ! अखिलेश के लिए टेंशन बड़ी? #owaisi #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:20:39+00:00

Maithili Thakur News: Bihar Assembly में गूंजी Maithili Thakur की आवाज! #biharnews #mangalpandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:15:45+00:00

Malaysia दौरा पूरा कर PM मोदी Delhi पहुंचे #shorts #viralvideo #pmmodi #malaysiavisit #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers